{"_id":"5daf20ee8ebc3e016f0b3e53","slug":"malaika-arora-to-alia-bhatt-5-celebrities-limelight-for-affair-in-bollywood","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मलाइका-अर्जुन सहित इन सेलेब्स का रिलेशनशिप चर्चा में, एक की तो शादी का फर्जी कार्ड वायरल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
मलाइका-अर्जुन सहित इन सेलेब्स का रिलेशनशिप चर्चा में, एक की तो शादी का फर्जी कार्ड वायरल
एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Wed, 23 Oct 2019 10:41 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
Ranbir, Alia, Arjun and Malaika
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मलाइका अरोड़ा का जन्मदिन 23 अक्टूबर को होता है। उन्होंने बॉलीवुड की कई फिल्मों में अपने शानदार डांस से लाखों दिलों को जीता। मलाइका अरोड़ा को बॉलीवुड में असली पहचान शाहरुख खान की सुपरहिट फिल्म 'दिल से' में आइटम नंबर से मिली थी। इस फिल्म का छैयां-छैयां गाना काफी हिट रहा था। अभिनेता अरबाज खान के तलाक के बाद इन दिनों मलाइका अभिनेता अर्जुन कपूर को डेट करने की वजह से सुर्खियों में रहती हैं। यह दोनों लंबे वक्त से अफेयर को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। यहां तक की अर्जुन इंटरव्यू के दौरान मलाइका से अपने रिश्ते को लेकर बातों बातों में इशारा भी कर चुके हैं। बॉलीवुड में इन दिनों अर्जुन-मलाइका ही नहीं बल्कि कई सितार एक-दूसरे को डेच करने की वजह से सुर्खियों में हैं। जानिए ऐसे कौन से सितारे हैं जो अफेयर की वजह से चर्चा में हैं।
2 of 6
arjun rampal
- फोटो : social media
अर्जुन रामपाल हाल ही में अपनी गर्लफ्रेंड के बच्चे के पिता बने हैं। अर्जुन की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डिमेट्रिएड्स ने 18 जुलाई को बेटे को जन्म दिया था। अर्जुन ने बेटे का नाम अरिक रामपाल है। अर्जुन और गैब्रिएला बेटे के साथ अक्सर तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। खास बात है कि अर्जुन ने अभी तक ग्रैबिएला से शादी नहीं की है। अर्जुन अक्सर ग्रैबिएला के साथ स्पॉट किए जाते हैं।
3 of 6
Sushmita Sen, Rohman Shawl
- फोटो : social media
अभिनेत्री सुष्मिता सेन काफी समय से अपने ब्वॉयफ्रेंड रोहमन शॉल के साथ रिश्ते को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। पिछले दिनों खबर आई थी कि सुष्मिता और रोहमन लिव इन में रहने लगे हैं और इन दोनों ने सगाई भी कर ली है। सुष्मिता रोहमन और अपनी बेटियों के साथ इंस्टाग्राम पर तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं। रोहमन एक मॉडल हैं और सुष्मिता से 16 साल छोटे हैं।
शिबानी दांडेकर और फरहान अख्तर पिछले एक साल से भी अधिक समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। पिछले दिनों दोनों की साथ में कुछ तस्वीरें वायरल हुई थीं। इन तस्वीरों में फरहान और शिबानी समुंदर की लहरों के बीच रोमांस करते दिखे थे। खबरों की मानें तो फरहान और शिबानी जल्द शादी कर सकते हैं। फरहान ने एक इंटरव्यू में कहा था कि वे जल्द शादी करेंगे। शिबानी अक्सर सोशल मीडिया पर बोल्ड तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं।
विज्ञापन
5 of 6
ranbir kapoor and alia bhatt
- फोटो : social media
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट खुलेआम तो नहीं लेकिन इशारों-इशारों में अपने प्यार का इजहार कई बार कर चुके हैं। यहां तक कि फिल्मफेयर अवॉर्ड के दौरान आलिया ने सभी के सामने स्टेज से आई लव यू भी कहा था। आलिया जिस वक्त ऐसा कह रही थीं उस वक्त उनकी निगाहें रणबीर कपूर पर थीं। जिसके बाद से इन दोनों के अफेयर की खबरों को और जोर मिला। इतना ही नहीं मंगलवार को रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी का फर्जी कार्ड भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।