{"_id":"5c88195ebdec22140233464c","slug":"malaika-arora-to-randhir-kapoor-reached-karisma-kapoor-son-kiaan-raj-kapoor-birthday-party","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"करिश्मा कपूर ने मनाया बेटे किआन का बर्थडे, सौतेली मां को लेकर पहुंच गए एक्स हसबैंड संजय","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
करिश्मा कपूर ने मनाया बेटे किआन का बर्थडे, सौतेली मां को लेकर पहुंच गए एक्स हसबैंड संजय
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Wed, 13 Mar 2019 02:11 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
Karisma Kapoor
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बेटी के बाद बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा करिश्मा कपूर ने मंगलवार को बेटे किआन राज कपूर का बर्थडे सेलिब्रेट किया। किआन के जन्मदिन की पार्टी मुंबई के ओट्स क्लब में रखी गई। इस खास मौके पर पार्टी में कई बॉलीवुड सितारे नजर आए। इन सभी सितारों की तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं।
2 of 5
Amrita Arora, Malaika Arora and Sanjay Kapur
- फोटो : social media
अंग्रेजी वेबसाइट हिंदुस्तान टाइम्स की खबर के अनुसार किआन के जन्मदिन पर मलाइका अरोड़ा बहन अमृता अरोड़ा के साथ नजर आईं। जबकि करिश्मा के पिता रणधीर कपूर,नताशा पुनवाला सहित बॉलीवुड के कई सितारे पहुंचे। इन सभी सितारों ने बर्थडे पार्टी में काफी मस्ती भी की।
Randhir Kapoor, Aadar Jain and Babita
- फोटो : social media
खास बात यह है कि किआन राज कपूर के जन्मदिन पर करिश्मा के पूर्व पति संजय कपूर अपनी पत्नी प्रिया सचदेव के साथ पहुंचे। गौरतलब है कि किआन से एक दिन पहले उनकी बहन समायरा का जन्मदिन होता है। बेटी के जन्मदिन पर भी करिश्मा कपूर ने सोशल मीडिया पर बेहद प्यारी पोस्ट साझा की। उनकी बेटी समायरा 14 साल की हो गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
karishma kapoor
- फोटो : social media
बेटी के जन्मदिन की तस्वीर करिश्मा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। तस्वीर में करिश्मा ने पर्पल कलर की टीशर्ट पहनी है, वहीं समायरा भी लूज टीशर्ट में कूल लुक अपनाए हुए हैं। आसमानी रंग के केक पर गुलाब के फूल बने हुए हैं। तस्वीर के साथ करिश्मा ने पोस्ट लिखा- हैप्पी बर्थडे मेरी बच्ची, मेरी जिंदगी, मेरी दुनिया।
समायरा, करिश्मा और उनके पूर्व पति संजय कपूर की बेटी हैं। साल 2013 में समायरा एक शॉर्ट फिल्म बी हैप्पी में नजर आ चुकी हैं। हालांकि अभी ये साफ नहीं है कि समायरा बॉलीवुड में एंट्री करेंगी या नहीं। ना तो करिश्मा कपूर और ना ही परिवार के दूसरे किसी सदस्य ने इस बारे जानकारी दी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।