{"_id":"5ae1bcbe4f1c1b84028b6a0c","slug":"mamta-kulkarni-drug-case-court-orders-attachment-her-mumbai-properties","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ड्रग्स रैकेट केस में ममता कुलकर्णी की 20 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क, कोर्ट ने दिए आदेश","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
ड्रग्स रैकेट केस में ममता कुलकर्णी की 20 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क, कोर्ट ने दिए आदेश
Fri, 27 Apr 2018 07:45 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 27 Apr 2018 07:45 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
ममता कुलकर्णी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
2016 ड्रग्स केस मामले में बॉलीवुड एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी के खिलाफ मादक द्रव्य रोधी (एनडीपीएस) कोर्ट ने फैसला सुनाया है। कोर्ट ने पुलिस को उनकी 20 करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त करने के आदेश दिए हैं।
2 of 5
mamta kulkarni
साल 2016 में ठाणे पुलिस ने कई करोड़ रुपये का कारोबार करने वाले एक मादक पदार्थ गिरोह का पर्दाफाश किया था, जिसमें मुख्य आरोपियों में ममता कुलकर्णी भी शामिल हैं। न्यायाधीश एच. एम. पटवर्धन ने सुनवाई के दौरान मामता के कोर्ट में हाजिर न होने पर उनकी मुंबई स्थित तीन आलीशान फ्लैट्स को कुर्क करने के आदेश दिए। ममता के इन तीन आलीशान फ्लैट्स की कीमत करीब 20 करोड़ रुपये बताई जाती है।
3 of 5
ममता कुलकर्णी
ममता कुलकर्णी को दो साल पहले मादक द्रव्य कारोबारी विक्की गोस्वामी से जुड़े इस मामले में मुख्य आरोपी बनाया गया था। पुलिस ने दावा किया था कि वह मादक पदार्थ कारोबार की अवैध गतिविधियों में सक्रिय रूप से शामिल थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
mamta kulkarni
ममता और गोस्वामी के बारे में कहा जाता है कि यह दोनों इस वक्त केन्या में रह रहे हैं। अभियोजन पक्ष की ओर से बार-बार अपील करने के बाद भी जब ममता और गोस्वामी कोर्ट में हाजिर नहीं हुई तो इन दोनों को भगोड़ा घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
5 of 5
mamta kulkarni, drug racket, actress drug racket, bollywood crime, Former Bollywood Actress, drug racket row
- फोटो : mamta kulkarni, drug racket, actress drug racket, bollywood crime, Former Bollywood Actress, drug racket row
पुलिस ने अप्रैल 2016 में महाराष्ट्र के सोलापुर जिले में स्थित एवान लाइफसाइंसेज लिमिटेड के परिसर में छापेमारी की थी, जिसमें करीब 2,000 करोड़ रुपये के मूल्य वाली 18.5 टन इफेड्रिन जब्त की गई, जिसके बाद इस मादक पदार्थ गिरोह का भंडाफोड़ हुआ था। एफेड्राइन पाउडर का उपयोग सूंघ कर नशा करने के लिए किया जाता है और पार्टियों में लोकप्रिय मादक पदार्थ मेथेम्फेटामाइन का उत्पादन करने के लिए किया जाता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।