{"_id":"5f224a368ebc3e9fa73998a8","slug":"mandakini-birthday-unseen-pictures-of-dawood-rumoured-girlfriend-ram-teri-ganga-maili-actress","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Mandakini Birthday: पारदर्शी साड़ी पहन मंदाकिनी ने फैलाई थी सनसनी, दाऊद के साथ दिखते ही डूबा करियर, देखें UNSEEN तस्वीरें","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Mandakini Birthday: पारदर्शी साड़ी पहन मंदाकिनी ने फैलाई थी सनसनी, दाऊद के साथ दिखते ही डूबा करियर, देखें UNSEEN तस्वीरें
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Thu, 30 Jul 2020 03:43 PM IST
विज्ञापन
1 of 8
मंदाकिनी और दाऊद
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
जब भी फिल्म ‘राम तेरी गंगा मैली’ की चर्चा होती है। इसकी हीरोइन मंदाकिनी की तस्वीर जेहन में उभरने लगती है। आज मंदाकिनी का जन्मदिन है। मंदाकिनी का जन्म 30 जुलाई 1963 को यूपी के मेरठ में हुआ था। मंदाकिनी का असली नाम यास्मीन जोसेफ है। यास्मीन फिल्म में बोल्ड सीन्स करती हुई नजर आई थीं। हालांकि इस फिल्म में राज कपूर ने पहले संजना कपूर को लॉन्च करने का प्लान किया था। बाद में ये रोल मेरठ की रहने वाली यास्मीन जोसेफ के हाथ आया।
2 of 8
मंदाकिनी अभिनेत्री
फिल्म में झरने के नीचे सफेद पारदर्शी साड़ी पहन कर मंदाकिनी के भीगने वाला सीन बेहद पॉपुलर हुआ था जो आज भी कई लोगों को याद होगा। 22 साल की मंदाकिनी ने पर्दे पर बोल्ड सीन कर सबको हैरान कर दिया था। फिल्म को कई लोगों ने अश्लील तक कहा लेकिन इस फिल्म के लिए उन्हें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में बेस्ट एक्ट्रेस का नॉमिनेशन भी मिला था।
3 of 8
मंदाकिनी अभिनेत्री
साड़ी पहनकर पानी में नहाते हुए मंदाकिनी के इस सीन का काफी विरोध हुआ था। मंदाकिनी तब विवादों में आईं जब वे अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के साथ स्पॉट की गईं। खबरें तो ये भी आईं कि दोनों ने शादी कर ली है और इस शादी से उन्हें एक बेटा भी है। लेकिन मंदाकिनी ने हमेशा इस बात को खारिज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
मंदाकिनी, दाऊद
- फोटो : social media
उन्होंने ये जरूर स्वीकार किया कि दाऊद से उनकी जान पहचान थी। मंदाकिनी का करियर 1996 में आई फिल्म जोरदार के साथ खत्म हो गया। कहा ये भी गया था कि दाउद के चलते ही कई फिल्मों में मंदाकिनी को लिया गया था।
विज्ञापन
5 of 8
मंदाकिनी
- फोटो : Twitter
लेकिन बाद में बदनामी हुई तो काम मिलना कम हो गया। इसके बाद फिर मंदाकिनी ने गाना शुरू किया। दो एलबम भी निकाले लेकिन चल नहीं पाईं। मंदाकिनी डॉ. काग्युर टी रिनपोचे ठाकुर से 1990 में ही शादी कर चुकी थीं। लेकिन जब दाउद के साथ तस्वीर सामने आई तो लोगों ने बाते बनानी शुरू कर दी थीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।