फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'सुई-धागा' के ट्रेलर लॉन्चिंग पर डायरेक्टर ने किया बड़ा दावा, 18 सितंबर को दुनिया देखेगी

Mon, 13 Aug 2018 07:09 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 13 Aug 2018 07:09 PM IST
विज्ञापन
Maneesh and Sharat speak up about his upcoming film sui dhaaga
सुई-धागा

राष्ट्रीय अवॉर्ड विजेता प्रोड्यूसर-डायरेक्ट की जोड़ी मनीष शर्मा और शरथ कटारिया की जोड़ी 'दम लगा के हाईशा' में अपना जलवा दिखा चुकी है और एक बार फिर यह जोड़ी फिल्म 'सुई-धागा' के साथ दर्शकों का दिल जीतने आ रही है। यशराज बैनल तले बनी यह फिल्म मेक इन इंडिया थीम पर आधारित है। फिल्म में पहली बार दर्शकों को वरुण धवन और अनुष्का शर्मा की जोड़ी नजर आएगी। 


 

Maneesh and Sharat speak up about his upcoming film sui dhaaga
sui-dhaaga
फिल्म का ट्रेलर सोमवार को मुंबई में रिलीज किया गया। इस दौरान मनीष और शरत ने मीडिया से बातचीत में कहा कि यह इस साल की सबसे फ्रेश और हिट जोड़ी है। उन्होंने बताया कि हमने अनुष्का और वरुण को अपने सुपरस्टार वाली इमेज से बाहर निकलने का मौका दिया और इन दोनों की केमेस्ट्री स्क्रीन पर कमाल की रही है। 

 
Maneesh and Sharat speak up about his upcoming film sui dhaaga
sui-dhaaga
फिल्म के डायरेक्टर शरत कटारिया ने कहना है कि फ्रेश जोड़ी से ज्यादा हमारे लिए यह जरूरी था कि हमें हमारी कहानी के मुताबिक सही एक्टर की जरूरत थी। हम भाग्यशाली हैं कि वरुण और अनुष्का ने इस फिल्म के लिए हां कहा और दोनों ने हमें वक्त दिया। इन दोनों ने फिल्म में कमाल का काम किया है, जो आप लोगों को 18 सितंबर को सिनेमाघरों में देखने को मिलेगा। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Maneesh and Sharat speak up about his upcoming film sui dhaaga
sui-dhaaga
बात करें ट्रेलर की तो इसकी शुरुआत में मोजी यानी वरुण धवन अपने दादा छज्जू लाल से परिचय करते नजर आते हैं। इसके बाद ट्रेलर में वरुण धवन के एक सिलाई मशीन की दुकान में काम करने से लेकर अपना बिजनेस डालने तक हर एक झलक देखने को मिल रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मेक इन इंडिया’ योजना से प्रेरित 'सुई-धागा' मेड इन इंडिया' के इस ट्रेलर में फिल्म के कई रंग देखने को मिल रहे हैं। बात करें वरुण धवन और अनुष्का शर्मा के लुक की तो इन दोनों स्टार का लुक एकदम अलग नजर आ रहा है। अनुष्का शर्मा ने फिल्म में वरुण धवन की पत्नी का किरदार निभाया है। उनके किरदार का नाम ममता है। ट्रेलर को देखकर कहा जा सकता है कि 'सब बढ़िया है' इस फिल्म में वरुण धवन का तकिया कलाम हो सकता है। 

 
विज्ञापन
Maneesh and Sharat speak up about his upcoming film sui dhaaga
sui-dhaaga
आपको बता दें कि वरुण धवन और अनुष्का शर्मा अपनी इस फिल्म का 40 दिन तक प्रमोशन करेंगे। खबर है कि वरुण धवन और अनुष्का शर्मा इस फिल्म के प्रमोशन के लिए खास तैयारी कर रहे हैं। मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो यह दोनों स्टार इस फिल्म का हर शहर और हर गांव में प्रमोशन करेंगे। अनुष्का और वरुण फिल्म के प्रमोशन के दौरान संबंधित शहर के शिल्प और कौशल विकास से जुड़ी चीजों के बारे में भी वहां के लोगों को जागरूक करेंगे। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed