फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

MAMI 2023: मणि रत्नम और लुका गुवाडाग्निनो के अलंकरण पर गूंज उठा पूरा हॉल, बाकी विजेताओं की ये है पूरी सूची

Sat, 28 Oct 2023 02:39 PM IST
ज्योति राघव अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 28 Oct 2023 02:39 PM IST
सार


 

विज्ञापन
Mani Ratnam and Luca Guadagnino awarded excellence in cinema award at Mami Mumbai festival 2023
मणिरत्नम-कमल हासन-लुका गुवाडाग्निनो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

दक्षिण एशिया के प्रतिष्ठित फिल्म फेस्टिवल के रूप में तेजी से अपनी पहचान बना रहा मामी मुंबई फेस्टिवल अपने पूरे शबाब पर शनिवार से आना शुरू होगा। इससे पहले शुक्रवार की रात सितारों की रात रही। इस मौके पर सिनेमा में बेहतरीन काम करने वाले उभरते फिल्मकारों को तो सम्मानित किया ही गया, इस मौके पर अपना पूरा जीवन सिनेमा को समर्पित कर देने वाले निर्देशक मणि रत्नम और लुका ग्वाडाग्निनो को एक्सीलेंस इन सिनेमा पुरस्कारों से भी सम्मानित किया गया। ये पुरस्कार इन दोनों को क्रमश: कमल हासन और प्रियंका चोपडा ने दिए।

Mani Ratnam and Luca Guadagnino awarded excellence in cinema award at Mami Mumbai festival 2023
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

प्रियंका चोपड़ा और ईशा अंबानी ने किया आगाज
नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर (एनएमएसीसी) में शुरु हुई मामी मुंबई फिल्म फेस्टिवल की रौनक शुक्रवार की रात देखने लायक रही। जमीं पर उतरे सितारों की चकाचौंध के भीच फिल्म फेस्टिवल का शानदार आगाज हुआ। फेस्टिवल की अध्यक्ष प्रियंका चोपड़ा जोनस और ईशा अंबानी ने समारोह की शुरुआत की घोषणा की। इस फेस्टिवल में दुनिया भर की करीब 250 फिल्मों का प्रदर्शन अगले 10 दिन के दौरान होगा। 5 नवंबर तक चलने वाले इस समारोह के दौरान 40 फिल्मों के वर्ल्ड प्रीमियर, 45 फिल्मों के एशिया प्रीमियर और 70 से अधिक फिल्मों के साउथ एशिया प्रीमियर होने की जानकारी इसके आयोजकों ने दी है।

Mani Ratnam and Luca Guadagnino awarded excellence in cinema award at Mami Mumbai festival 2023
प्रियंका चोपड़ा-मणिरत्नम-कमल हासन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

एक्सीलेंस इन सिनेमा अवार्ड 2023
मामी फिल्म फेस्टिवल 2023 की शुरुआत अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त निर्देशकों मणिरत्नम और लुका गुआडाग्निनो को एक्सीलेंस इन सिनेमा अवार्ड देने के साथ हुई। कमल हासन ने अपने मेंटॉर मणिरत्नम को ये पुरस्कार प्रदान किया जबकि लुको को ये पुरस्कार देने के लिए अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनस खासतौर से मौजूद रहीं। इस दौरान इस साल के फेस्टिवल की जूरी की अध्यक्ष निर्देशक मीरा नायर के साथ निर्देशक डेविड मिचोड, इसाबेल सैंडोवल और एडुआर्ज वेयनट्रॉप का भी जूरी सदस्यों के रूप में स्वागत किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mani Ratnam and Luca Guadagnino awarded excellence in cinema award at Mami Mumbai festival 2023
भूमि पेडनेकर-श्रिया पिलगांवकर-सई मांजरेकर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

प्रवीण, कुमार और प्रकाश को मिले पुरस्कार
फेस्टिवल के सेगमेंट डायमेंशन्स मुंबई के लिए मुंबई शहर पर बनी शॉर्ट फिल्मों देश भर से मंगाई गई थी। इस सेंगमेंट की ब्रांड अंबेसडर भूमि पेडनेकर ने इस सेगमेंट के विजेता फिल्म ‘नाइटेंगल्स इन द कुकून’ के निर्देशक प्रवीण गिरी को डायमेंशन्स मुंबई गोल्ड पुरस्कार सौंपा। इस सेगमेंट के उप विजेता रहे फिल्म ‘हाफवे’ के निर्देशक कुमार छेड़ा। इन दोनों विजेताओं को पुरस्कार देने के लिए इस सेगमेंट की जूरी के सदस्य शहाना गोस्वामी, अन्विता दत्ता और श्रिया पिलगांवकर भी खासतौर से मंच पर मौजूद रहीं। फेस्टिवल के एक खास सेगमेंट वर्ल्ड टू स्क्रीन के तहत सिनेमा पर लिखी सर्वश्रेष्ठ पुस्तक ‘महात्मा ऑन सेलुलॉयड’ लिखने के लिए प्रकाश मैगडम को इस सेगमेंट की ब्रांड अंबेसडर सोनम कपूर ने सम्मानित किया।
Kamal Haasan: कमल हासन से इस बात पर नाराज हो गए थे मनमोहन देसाई, बिग बी को लेकर कही थी ये बात

विज्ञापन
Mani Ratnam and Luca Guadagnino awarded excellence in cinema award at Mami Mumbai festival 2023
मामी फिल्म फेस्टिवल 2023 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

‘समर ऑफ सोल’ बनी बेस्ट शॉर्ट फिल्म
फेस्टिवल की उद्घाटन रात्रि के जश्न के दौरान तीन हस्तियों को लाइफ टाइम अचीवमेंड अवार्ड्स भी दिए गए। मार्को मुलर ने ये पुरस्कार अरुणा वासुदेव को दिया। करण जौहर के हाथों ये पुरस्कार नसरीन मुन्नी कबीर ने ग्रहण किया और अदूर गोपालकृष्णन के हाथों ये पुरस्कार मिला उमा दा कुन्हा को। इस मौके पर निर्देशक विधु विनोद चोपड़ा और अभिनेत्री शोभिता धूलिपाला ने लार्ज शॉर्ट फिल्म अवार्ड्स वितरित किए। इस सेगमेंट में सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार ‘समर ऑफ सोल’ के लिए संजीव गोगोई को मिला और सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार मिला फिल्म ‘वाकुप्पु’ के लिए जेम्स एलिया को।
Tiger-Disha: ब्रेकअप के बाद फिर पर्दे पर साथ आएगी टाइगर-दिशा की जोड़ी, जगन शक्ति की इस फिल्म में आएंगे नजर

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed