{"_id":"5de4b4568ebc3e54c851fa90","slug":"manish-pandey-getting-married-with-actress-ashrita-shetty","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इस अभिनेत्री संग क्रिकेटर मनीष पांडे ने लिए सात फेरे, बिना मेकअप भी लगती हैं बला की खूबसूरत","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
इस अभिनेत्री संग क्रिकेटर मनीष पांडे ने लिए सात फेरे, बिना मेकअप भी लगती हैं बला की खूबसूरत
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Mon, 02 Dec 2019 02:04 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
रविवार को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी का फाइनल खेलने के बाद क्रिकेटर मनीष पांडे सोमवार को शादी के बंधन में बंध गए हैं। मनीष पांडे ने सोमवार को मुंबई में आश्रिता शेट्टी के साथ सात फेरे लिए और हमेशा के लिए एक दूसरे के हो गए। वैसे क्या आप जानते हैं कि कौन हैं अश्रिता शेट्टी और क्या करती हैं? अगर नहीं जानते तो आइए हम आपको बताते हैं।
16 जुलाई 1993 को जन्मीं आश्रिता शेट्टी दक्षिण भारतीय अभिनेत्री हैं। उन्होंने 2010 में ब्यूटी कॉन्टेस्ट 'क्लीन एंड क्लियर फ्रेश फेस' जीतने के बाद कई विज्ञापनों में काम किया। इसके बाद उन्हें कई निर्देशकों ने नोटिस किया और अपनी फिल्म में कास्ट किया।
अब आश्रिता शेट्टी साउथ इंडियन फिल्म इंडस्ट्री का बड़ा चेहरा हैं। 2012 में उन्होंने 'तेलिकेडा बोल्ली' फिल्म के साथ अपना करियर शुरू किया था। 26 साल की आश्रिता साउथ की कई बड़ी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। उन्होंने इंद्रजीत, ओरू कन्नियुम, उड्डयम, एनएच 4 जैसी फिल्मों में काम किया है।
(Udhayam NH4) उदयम एनएच 4 बतौर एक्ट्रेस आश्रिता शेट्टी के फिल्मी करियर का टर्निंग प्वाइंट था। लोकप्रिय फिल्म निर्देशक, पटकथा लेखक और फिल्म निर्माता वेत्रिमारन द्वारा लिखित इस फिल्म को दर्शकों के साथ-साथ समीक्षकों ने भी खूब सराहा।
विज्ञापन
5 of 5
Manish Pandey-Ashrita Shetty
- फोटो : सोशल मीडिया
मनीष पांडे (Manish Pandey) और आश्रिता शेट्टी (Ashrita Shetty) काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उनकी वेडिंग सेरेमनी में करीबी दोस्त और रिश्तेदार ही शामिल हुए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।