बॉलीवुड और टीवी के गलियारों में हर वक्त कुछ न कुछ नया होता रहता है। कभी किसी फिल्म का पोस्टर, टीजर या ट्रेलर सामने आता है तो कोई सेलेब्स किसी नए लुक में नजर आता है। ऐसे में इस पैकेज में हम आपको बताते हैं संक्षिप्त में पांच खबरें...
पारस की गर्लफ्रेंड ने आसिम को लगाई फटकार, दबंग 3 पर सलीम खान बोले- फिल्म को भूल जाओ, पांच खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आसिम पर भड़कीं पारस छाबड़ा की गर्लफ्रेंड
छोटे पर्दे पर बिग बॉस 13 लगातार चर्चा का विषय बना हुआ है। हाल ही में आसिम ने पारस को गंजा कहा था, इसके साथ ही लग्जरी बजट टास्क के दौरान पारस और शेफाली जब आपस में भिड़े थे तो भी शेफाली ने पारस की विग पर कमेंट किया था। बार बार हो रहे ऐसे कमेंट्स पर अब पारस छाबड़ा की गर्लफ्रेंड आकांक्षा पुरी ने रिएक्ट किया है। टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में अकांक्षा ने असीम पर गुस्सा निकालते हुए कहा, 'अगर कोई किसी लड़की को बॉडी शेम करता है तो वो गलत है। लेकिन पारस को उसके विग पहनने पर टारगेट करना और उसे बार-बार गंजा कहना कितना सही है मैं जानना चाहती हूं। असीम और शेफाली हमेशा ही पारस के विग पहनने पर भद्दे कमेंट करते हैं। असीम तो शुरुआत से ही ऐसा कर रहा है, घरवाले पारस के लिए स्टैंड क्यों नहीं लेते हैं, जिस तरह वो बाकी घरवालों के लिए लेते हैं।
'कुली नंबर 1' में जावेद की एंट्री
He has always tickled our funny bones with his perfect comic timing! It's time to welcome a new member, @jaavedjaaferi to the #CoolieNo1 family! #1May2020@Varun_dvn #SaraAliKhan #DavidDhawan @vashubhagnani @jackkybhagnani @honeybhagnani @iamjohnylever @rajpalofficial pic.twitter.com/rcclielU0B
वरुण धवन और सारा अली खान स्टारर फिल्म 'कुली नंबर वन' लंबे वक्त से सुर्खियों में बनी हुई है। फिल्म का शूट जारी है और इस बीच खबर सामने आई है कि फिल्म में अब जावेद जाफरी की भी एंट्री हो गई है। बता दें कि हाल ही में जावेद जाफरी फिल्म 'बाला' में बच्चन भैया के किरदार में नजर आए थे। उनके किरदार को दर्शकों ने काफी पसंद किया था।
कमांडों 3 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
विद्युत जामवाल और अदा शर्मा स्टारर कमांडो 3 लोगों की जुबां पर है। हाल ही में फिल्म का एक क्लिप सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया था। फिल्म में एक बार फिर विद्युत जोरदार एक्शन करते नजर आ रहे हैं। वहीं बात फिल्म के कलेक्शन की करें तो फिल्म ने पहले दिन जहां 4 करोड़ 73 लाख रुपये की कमाई की थी तो वहीं फिल्म की कुल कमाई 18.33 करोड़ रुपये हो गई है। गौरतलब है कि फिल्म 29 नवंबर को रिलीज हुई थी।
धर्मेंद्र का वीडियो वायरल
बॉलीवुड अभिनेता धर्मेंद्र पिछले कुछ वक्त से फिल्मों से दूरे हैं। लेकिन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और अपने फैंस के साथ अपने दिल की बात शेयर करते रहते हैं। ऐसे में अब धर्मेंद्र का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में धर्मेंद्र उनके खेत में अपने नए फल उगने से काफी खुश नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही आप धर्मेंद्र की खुशी उनके चेहरे पर साफ देख सकते हैं। वीडियो को शेयर करते हुए धर्मेंद्र ने लिखा, 'किसान के, हीरे-जवाहरात, खुशी की, इन्तिहा महसूस कीजिए। रूह सरशर हो जाएगी आपकी। आप सभी को प्यार'।
View this post on Instagram
A post shared by Dharmendra Deol (@aapkadharam) on