{"_id":"5de4a91a8ebc3e54a856ebdb","slug":"silk-smitha-death-mystery-still-unsloved-she-commit-suicide-by-hanging","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इस एडल्ट स्टार ने आत्महत्या से पहले किया था इस एक्टर को फोन, किसी को नहीं पता चला क्या हुआ था उस रात","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
इस एडल्ट स्टार ने आत्महत्या से पहले किया था इस एक्टर को फोन, किसी को नहीं पता चला क्या हुआ था उस रात
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Mon, 02 Dec 2019 01:35 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
स्मिता
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
साउथ फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस सिल्क स्मिता का आज जन्मदिन है। सिल्क आज जिंदा होती तो 59वां जन्मदिन मना रही होतीं। सिल्क का असली नाम विजयलक्ष्मी वदलापति था लेकिन फिल्मी दुनिया में आने के बाद लोग उन्हें सिल्क स्मिता के नाम से जानने लगे। दक्षिण भारतीय सिनेमा में 1970 के दशक के आखिर से 1990 के शुरू तक सिल्क स्मिता का जादू दर्शकों के सिर चढ़ कर बोलता था।
2 of 5
स्मिता
- फोटो : Twitter
सिल्क स्मिता की फिल्में बेशक फूहड़ मानी जाती हो लेकिन उन्होंने अपना पूरा जीवन अपने मुताबिक जिया। सिल्क ने 4 साल में 200 फिल्मों के साथ अपने करियर में टॉप मुकाम हासिल किया। सिल्क ने कई एडल्ट फिल्मों में काम किया कई डांस नंबर किए। और एक समय ऐसा आया जब सिल्क की बोल्ड इमेज को देखते हुए डायरेक्टर्स और प्रोड्यूसरों की लाइन लग गई।
3 of 5
स्मिता
- फोटो : social media
लेकिन अचानक ऐसा क्या हुआ जो उन्होंने आत्महत्या कर ली? ये सवाल आज भी सवाल ही है। 35 साल की उम्र में 23 सितम्बर 1996 की सुबह स्मिता अपने चेन्नई के घर में मृत मिली। किसी को नहीं पता चला 22 सितंबर की रात को आखिर ऐसा क्या हुआ कि सिल्क स्मिता अपनी जान देने पर मजबूर हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
silk smitha
मरने से पहले सिल्क स्मिता ने कन्नड़ एक्टर रविचंद्रन को कई बार फोन करने की कोशिश की थी। सिल्क स्मिता फोन पर क्या कहना चाहती थीं ये आज भी रहस्य है। हालांकि रविचंद्रन ने एक इंटरव्यू में कहा था- 23 सितंबर 1996 को सिल्क स्मिता ने मुझे कई बार कॉल कर बात करने की कोशिश की थी। खराब नेटवर्क के चलते मेरी सिल्क से बात नहीं हो पाई थी। मुझे लगा सिल्क स्मिता यूंही रोजाना की तरह फोन कर रही होगी, लेकिन अगले दिन मुझे खबर मिली कि सिल्क स्मिता ने सुसाइड कर लिया है।
विज्ञापन
5 of 5
Silk Smitha
- फोटो : twitter
कुछ के अनुसार सिल्क स्मिता ने आत्महत्या की थी, क्योंकि वो अपने फिल्म निर्माण के कर्ज के कारण काफी परेशान थी। कहा जाता है कि उन्हें दो करोड़ का नुकसान हुआ था और इस सदमे को शायद वह बर्दाश्त नहीं कर पाईं। तेलुगु में एक सुसाइड नोट मिला था, लेकिन उसे भी समझा नहीं जा सका। आखिरकार उसकी मौत एक मिस्ट्री बनकर रह गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।