फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'संजू' में नरगिस के किरदार को लेकर मनीषा ने तोड़ा हर एक्ट्रेस का सपना, कह डाली बड़ी बात

Sun, 06 May 2018 03:19 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 06 May 2018 03:19 PM IST
विज्ञापन
Manisha Koirala says Nargis Dutt role is every actress dream
Manisha Koirala
एक्ट्रेस मनीषा कोइराला संजय दत्त की बायोपिक पर आधारित फिल्म 'संजू' में रणबीर कपूर की मां (नरगिस दत्त) के किरदार में नजर आएंगी। इस रोल को पाने के बाद मनीषा का कहना है कि नरगिस का किरदार निभाना मेरे लिए सम्मान की बात है। 




 
Manisha Koirala says Nargis Dutt role is every actress dream
मनीषा कोईराला
मनीषा ने बताया कि फिल्म में बेशक मेरा किरदार बहुत छोटा है, लेकिन यह किसी भी एक्ट्रेस के लिए उसका सपना पूरा होने जैसा है। फिल्म 29 जून को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होगी और मैं इसे लेकर काफी उत्साहित हूं। 

 
Manisha Koirala says Nargis Dutt role is every actress dream
manisha koirala
मनीषा कोइराला ने शनिवार को मुम्बई में डॉक्टर यूसुफ मर्चेंट की मानसिक स्वास्थ्य पर आधारित किताब 'हैप्पी नेस' के विमोचन समारोह में पहुंची थी। इस मौके पर वह मीडिया से मुखातिब हुई और जब उनसे पूछा गया कि क्या वो कभी मानसिक तनाव से गुजरी हैं, तो उनका कहना था, 'उतार चढ़ाव हर किसी की जिंदगी में आते हैं। मेरी जिंदगी में भी आए हैं, मगर अब मुझे इन हालातों से निपटना बखूबी आता है।'

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Manisha Koirala says Nargis Dutt role is every actress dream
sanju
फिल्म 'संजू' में रणबीर कपूर संजय दत्त के बचपन से लेकर उनके जेल जाने तक की कहानी के किरदार बड़े पर्दे पर निभाते हुए नजर आने वाले हैं। रणबीर अपने लुक को लेकर काफी चर्चा में हैं। फिल्म के ट्रेलर को देखकर फिल्म समीक्षक उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। 

 
विज्ञापन
Manisha Koirala says Nargis Dutt role is every actress dream
फिल्म- संजू
फिल्म 'संजू' का निर्देशन राजकुमार हिरानी ने किया है। इस फिल्म को बनाने में संजय दत्त ने राजकुमार हिरानी का पूरा साथ दिया। उन्होंने अपनी जिंदगी की पूरी कहानी को बड़ी ईमानदारी से बताया है। फॉक्स स्टार स्टूडियोज द्वारा प्रस्तुत फिल्म विधु चोपड़ा और हिरानी द्वारा सह-निर्मित है। यह फिल्म 29 जून को रिलीज होगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed