फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कालापानी-लिपुलेख मामले में नेपाल का समर्थन कर विवादों में मनीषा कोइराला, कुछ ऐसा है फिल्मी सफर और निजी जीवन

Wed, 20 May 2020 03:25 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Wed, 20 May 2020 03:25 PM IST
विज्ञापन
Manisha koirala supports nepal: Here Are Lesser Known Facts About Mann Actress
मनीषा कोइराला - फोटो : सोशल मीडिया

भारत और नेपाल के बीच चल रहे सीमा विवाद मामले में नेपाल का सर्मथन कर अभिनेत्री मनीषा कोइराला (manisha koirala) विवादों में आ गईं हैं। नेपाल का समर्थन करना उनके भारतीय फैंस को अच्छा नहीं लगा और ट्विटर पर उन्हें तरह-तरह की नसीहत दी जाने लगी। किसी ने उन्हें देश छोड़ देने की नसीहत दी तो किसी ने कहा- नेपाली होने की वजह से उनका अपने देश को समर्थन करना गलत नहीं है। वहीं एक ट्विटर यूजर ने लिखा है, 'आप अपने जगह सही हो। हम ही उदार ,और महान बनने निकल जाते हैं। हम भारतीय भी अब आपकी तरह सोचेंगे।'

Manisha koirala supports nepal: Here Are Lesser Known Facts About Mann Actress
मनीषा कोइराला - फोटो : इंस्टाग्राम

इस विवाद के बीच चलिए जानते हैं मनीषा कोइराला के फिल्मी सफर से लेकर निजी जीवन के बारे में। बॉम्बे, 1942 - ए लव स्टोरी और दिल से जैसी फिल्मों में अपनी अदायगी और खूबसूरती का जादू बिखेर चुकीं 90 के दशक की सफल अभिनेत्री मनीषा कोइराला का फिल्मी करियर करीब 29 साल का है। रणबीर कपूर के साथ संजू में संजय दत्त की मां नरगिस का किरदार निभाने वालीं मनीषा आज भी फिल्मों में एक्टिव हैं। मनीषा कोइराला को अपनी पहली ही फिल्म 'सौदागर' में दिलीप कुमार और राजकुमार जैसे दिग्गज अभिनेताओं के साथ काम करने का मौका मिला था।

Manisha koirala supports nepal: Here Are Lesser Known Facts About Mann Actress
मनीषा कोइराला - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

मनीषा ने हिंदी के अलावा तेलुगू, नेपाली, तमिल फिल्मों में भी काम किया है। वह वेब सीरीज लस्ट स्टोरीज में भी नजर आ चुकी हैं। मनीषा ने क्रिमिनल, बॉम्बे, अनोखा अंदाज, गुड्डू, राम शास्त्र, अकेले हम अकेले तुम, दुश्मन: ए वायलेंट लव स्टोरी, मन, सनम, खामोशी, गुप्त, कच्चे धागे, तुलसी, संजू, प्रस्थानम जैसी कई सफल फिल्मों में अपने अभिनय के हुनर का दमखम दिखाया है। साल 1996 में तमिल फिल्म बॉम्बे में लिए उन्हें ‘बेस्ट एक्ट्रेस’ का अवार्ड मिला था। मनीषा जल्द ही 99 सॉग्स में भी नजर आने वाली हैं। विश्वेश कृष्णमूर्ति द्वारा निर्देशित '99 सॉग्स' में रघु राम और नया चेहरा इहान भट्ट, एडल्सी वर्गीज और तेनेजिन दल्हा भी दिखाई देंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Manisha koirala supports nepal: Here Are Lesser Known Facts About Mann Actress
मनीषा कोइराला

मनीषा ने साल 2010 में नेपाली उद्योगपति सम्राट दहल के साथ शादी की थी। दोनों की लव मैरिज थी। दोनों की शादी में बालीवुड से अभिनेता जैकी श्रॉफ, गुलशन ग्रोवर, दीप्ति नवल, विवेक मुश्रान, सुमन रंगनाथन और गोविंदा की पत्नी सुनीता सहित कई सितारों ने हिस्सा लिया था। हालांकि शादी के दो साल बाद ही दोनों का तलाक हो गया।

विज्ञापन
Manisha koirala supports nepal: Here Are Lesser Known Facts About Mann Actress
मनीषा कोइराला - फोटो : social media

मनीषा कोइराला को साल 2012 में गर्भाशय के कैंसर होने का पता लगा था। इस खबर के सामने आने से उनके प्रशंसकों और परिवार वालों को जबरदस्त झटका लगा था। उन्होंने न्यूयॉर्क में इसका इलाज कराया। कई सर्जरी और कीमोथैरेपी के बाद उन्हें 2015 में कैंसर-मुक्त घोषित किया गया। मनीषा ने जिंदगी और कैंसर से जंग पर किताब भी लिखी है, जिसका नाम है- हील्ड।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed