फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कंगना रणौत के ड्रग्स वाले बयान पर मनोज बाजपेयी ने दी प्रतिक्रिया, कहा- 'यह सब किसी मकसद के तहत हो रहा है..'

Wed, 16 Sep 2020 05:57 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Wed, 16 Sep 2020 05:57 PM IST
विज्ञापन
Kangana Ranaut News in Hindi: Manoj Bajpayee reaction on Kangana Ranaut statement on drugs in bollywood
मनोज बाजपेयी, कंगना रणौत - फोटो : instagram: bajpayee.manoj/ kanganaranaut

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत की जांच के बारे में बात करते हुए कई बार ड्रग्स का मुद्दा उठा चुकी हैं। बीते दिनों उन्होंने ड्रग्स के मामले में पूरी बॉलीवुड इंडस्ट्री को कठघरे में खड़ा कर दिया था। उन्होंने आरोप लगाया कि इंडस्ट्री के ज्यादातर लोग ड्रग्स का सेवन करते हैं। अभिनेत्री के इन आरोपों की अब कई फिल्मी सितारे आलोचना कर रहे हैं।

Kangana Ranaut News in Hindi: Manoj Bajpayee reaction on Kangana Ranaut statement on drugs in bollywood
Manoj Bajpayee - फोटो : सोशल मीडिया

कंगना रणौत के ड्रग्स के बयान पर अब दिग्गज अभिनेता मनोज बाजपेयी ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। हाल ही में एक अंग्रेजी न्यूज चैनल से बात करते हुए मनोज बाजपेयी ने कंगना के बयान को निहित स्वार्थ बताया है। उन्होंने कहा है कि हर जगह सभी तरह के लोग होते हैं चाहे बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री को या कोई दूसरा क्षेत्र, लेकिन इसके लिए सबको बदनाम नहीं किया जा सकता। 

Kangana Ranaut News in Hindi: Manoj Bajpayee reaction on Kangana Ranaut statement on drugs in bollywood
मनोज बाजपेयी - फोटो : सोशल मीडिया

मनोज बाजपेयी ने कहा, 'यह बहुत ही गलत बात है। किसी भी चीज का सामान्यीकरण करना गलत है। मुझे पता नहीं क्यों इन सब के पीछे किसी का निहित स्वार्थ लगता है। सच कहूं तो मैं इंडस्ट्री का बचाव नहीं कर रहा हूं। अगर यहां बुरे लोग हैं तो यहां अच्छे लोग भी हैं। यहां हर तरह के लोग हैं। मुझे बुरे लोग भी मिलते हैं यहां पर, लेकिन उनसे बिना डरे मैं उनका सामना करता रहा हूं। उनसे लड़ता भी रहा हूं और आगे भी लड़ूंगा।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
Kangana Ranaut News in Hindi: Manoj Bajpayee reaction on Kangana Ranaut statement on drugs in bollywood
मनोज बाजपेयी - फोटो : सोशल मीडिया

मनोज बाजपेयी आगे कहते हैं, 'बाकी सारे क्षेत्र में जैसा है, वैसे यहां भी है। जब इस तरह से बात हो रही है तो मुझे लगता है कि इसमें किसी का स्वार्थ है। इस तरह के राग अलापे के पीछे कारण छिपा हुआ है। शूल फिल्म में मेरा एक डायलॉग था- कुछ गलत हो रहा है यहां, अंधे हैं आप लोग जो आपको यह दिखाई नहीं देता है। और यह मैं आज हर किसी से कहना चाहता हूं कि यह जो दिखाया जा रहा है, बात सिर्फ वह नहीं है। यह किसी मकसद के तहत किया जा रहा है। यह मकसद आपको ढूंढ़ना पड़ेगा।'

विज्ञापन
Kangana Ranaut News in Hindi: Manoj Bajpayee reaction on Kangana Ranaut statement on drugs in bollywood
कंगना रणौत, रवि किशन, जया बच्चन - फोटो : instagram/kanganaranaut, twitter@ravikishann, ANI

मनोज बाजपेयी के इस बयान की काफी चर्चा हो रही है। आपको बता दें कि कंगना रणौत इन दिनों बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री और राज्यसभा में समाजवादी पार्टी की सांसद जया बच्चन के साथ अपने विवाद को लेकर चर्चा में हैं। जया बच्चन ने भी संसद में रवि किशन और कंगना रणौत के दावों को खारिज करते हुए कहा कि ड्रग्स के नाम पर पूरी बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री को बदनाम न करें। 

पढ़ें: जन्मदिन से पहले मशहूर निर्देशक सिंगीतम श्रीनिवास राव हुए कोरोना के शिकार, खुद दी जानकारी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed