फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पांच खबरें: दुनिया की मशहूर सीरीज में से एक बनी 'द फैमिली मैन 2' और फर्जी वैक्सीन कांड में राजेश पांडे के खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर

Tue, 22 Jun 2021 12:18 AM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Tue, 22 Jun 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
Manoj Bajpayee Starrer The Family Man 2 Became Fourth Most Popular Series According To IMDB And Mumbai Police Lodges Second FIR Against Rajesh Pandey In Fake Vaccination Scam
फैमिली मैन 2 और राजेश पांडे - फोटो : सोशल मीडिया

दुनिया की सबसे मशहूर वेब सीरीज की लिस्ट में आईएमडीबी ने 'द फैमिली मैन 2' को चौथा स्थान दिया है। अब इस उपलब्धि पर शो के मेकर्स और कलाकार अपनी प्रतिक्रिया जाहिर कर रहे हैं। हाल ही में शो के स्टार मनोज बाजपेयी ने इस लिस्ट की तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की है जिसमें सीरीज चौथे नंबर पर नजर आ रही है। वहीं इस लिस्ट में पहले नंबर पर 'लोकी', दूसरे नंबर पर 'स्वीट ट्रूथ' और तीसरे नंबर पर 'मेयर ऑफ ईस्टटाउन' शामिल है। अब मनोज बाजपेयी के इस पोस्ट पर फैंस और सेलेब्स जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।



IMDB रेटिंग: दुनिया की सबसे मशहूर सीरीज में से एक बनी 'द फैमिली मैन 2', मनोज बाजपेयी ने साझा किया पोस्ट

Manoj Bajpayee Starrer The Family Man 2 Became Fourth Most Popular Series According To IMDB And Mumbai Police Lodges Second FIR Against Rajesh Pandey In Fake Vaccination Scam
राजेश पांडे, मुंबई पुलिस - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

मुंबई के प्रतिष्ठित कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल (केडीएएच) की प्रतिष्ठा के साथ खिलवाड़ करने वाले इसके चीफ मार्केटिंग मैनेजर राजेश पांडे को ही मुंबई पुलिस शहर में हुए फर्जी वैक्सीन कांड का मुख्य सूत्रधार मान रही है। राजेश पांडे छह साल से इस अस्पताल में कार्यरत रहा है और इस अस्पताल में इलाज के लिए फिल्मी सितारों की आमद बढ़ाने में उसका बड़ा हाथ रहा है। मुंबई की तमाम फिल्म प्रोडक्शन कंपनियों से उसके सीधे नाते रहे हैं और इन रिश्तों की आड़ में ही उसने ये कांड कर दिया। पुलिस के मुताबिक राजेश और उसके साथियों ने मुंबई में एक हजार से ज्यादा लोगों को ये वैक्सीन लगा दी है।

फर्जी वैक्सीन कांड: सितारों के मुंहलगे इस अफसर ने रची साजिश, मुंबई पुलिस ने दर्ज की दूसरी एफआईआर

Manoj Bajpayee Starrer The Family Man 2 Became Fourth Most Popular Series According To IMDB And Mumbai Police Lodges Second FIR Against Rajesh Pandey In Fake Vaccination Scam
रकुल प्रीत सिंह - फोटो : Instagram

रकुल प्रीत सिंह आज सुबह से सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही हैं। दरअसल इस अभिनेत्री को लेकर ये दावा किया जा रहा है कि उन्हें तेलुगु सिनेमा में काम नहीं मिल रहा है। इन रिपोर्ट्स को खारिज करते हुए रकुल प्रीत सिंह ने जवाब दिया है। अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस तरह की रिपोर्ट्स पर उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया दी और इसे गलत बताया। इसके साथ ही अभिनेत्री ने कहा वो फिलहाल छह फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त हैं और इससे अधिक वो एक साथ नहीं कर सकतीं।

झूठा दावा: रकुल प्रीत सिंह ने तेलुगु में काम न मिलने की खबर को बताया गलत, कहा- एक साथ छह फिल्में कर रही हूं

विज्ञापन
विज्ञापन
Manoj Bajpayee Starrer The Family Man 2 Became Fourth Most Popular Series According To IMDB And Mumbai Police Lodges Second FIR Against Rajesh Pandey In Fake Vaccination Scam
राहुल राज और प्रत्युषा बनर्जी - फोटो : सोशल मीडिया

धारावाहिक 'बालिका वधू' में आनंदी बनकर प्रत्युषा बनर्जी दर्शकों के दिलों पर छा गई थीं। साल 2016 में उनके निधन से उनके सह कलाकारों से लेकर दर्शकों तक को सदमा लगा था। प्रत्युषा की मौत के बाद उनके एक्स ब्वॉयफ्रेंड राहुल राज सिंह निशाने पर आ गए थे। अब राहुल राज सिंह ने इस पूरे मामले पर फिर से अपनी चुप्पी तोड़ी है और आरोप लगाया कि प्रत्युषा को उनके पैरेंट्स के लालच ने मारा है। सिर्फ यही नहीं राहुल राज सिंह ने प्रत्युषा बनर्जी की मौत के लिए उन्हें जिम्मेदार ठहरा रहे एक्ट्रेस के दोस्त काम्या पंजाबी और विकास गुप्ता पर भी अपनी नाराजगी जाहिर की है। राहुल ने कहा है कि, 'मैंने प्रत्युषा को नहीं मारा। उसके पैरेंट्स के लालच ने उसे मारा है। वह उनकी अंतहीन मांगों को पूरा करने में असमर्थ थी।

दावा: प्रत्युषा बनर्जी को लेकर उनके कथित ब्वॉयफ्रेंड राहुल राज का बड़ा खुलासा, बोले- पैरेंट्स के लालच ने मारा

विज्ञापन
Manoj Bajpayee Starrer The Family Man 2 Became Fourth Most Popular Series According To IMDB And Mumbai Police Lodges Second FIR Against Rajesh Pandey In Fake Vaccination Scam
मनीष रायसिंघन, अविका गौर - फोटो : सोशल मीडिया

 'ससुराल सिमर का' फेम अविका गौर और मनीष रायसिंघन का ने पति-पत्नी का किरदार निभाया था। इसी केमेस्ट्री के चलते अविका और मनीष शो के लीड स्टार दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम से भी ज्यादा मशहूर हो गए थे। हालांकि शो खत्म होने के बाद भी दोनों के लिंकअप की खबरें सामने आने लगीं थीं। अब इन खबरों को गलत बताते हुए अविका ने कहा कि, 'ये नामुमकिन है। बिल्कुल नहीं। हमने बच्चा छिपा कर रखा है जैसे आर्टिकल लिखे गए जो कि बहुत गलत है। हम आज भी बहुत करीब हैं। मेरे जीवन में हमेशा उनके लिए जगह रहेगी। 13 साल की उम्र में अब तक के सफर में वो मेरे सबसे करीबी दोस्त रहे हैं।

खुलासा: मनीष संग अफेयर और सीक्रेट चाइल्ड पर अविका ने तोड़ी चुप्पी, कहा- वो मेरे पापा...

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed