बॉलीवुड में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है लेकिन ये बात भी सच है कि बहुत से सितारों को खुलकर उनकी प्रतिभा दिखाने का मौका नहीं मिलता। बॉलीवुड के कुछ सितारे ऐसे हैं जिनका हर जगह नाम लिया जाता है और अक्सर अवॉर्ड्स भी उन्हें ही मिलते हैं। विज्ञापन से लेकर सोशल मीडिया तक सिर्फ कुछ चुनिंदा सितारों का ही क्रेज देखने को मिलता है। इस आपाधापी में अक्सर ऐसा होता है कि वो सितारे जो दर्शकों के वैसे ही प्यार और सम्मान के हकदार हैं कहीं ना कहीं उन्हें वो मिल नहीं पाता।
बॉलीवुड: मिलिए इंडस्ट्री के अंडररेटेड सितारों से, परफॉरमेंस देखकर सलमान-रणबीर भी लगने लगते हैं कम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रणदीप हुड्डा
रणदीप बॉलीवुड के एक ऐसे ही सितारे हैं जिन्होंने हीरो से लेकर विलेन हर तरह के किरदार में खुद को खरा साबित किया है। फिल्म 'सरबजीत' के लिए रणदीप ने जी तोड़ मेहनत की थी और इस फिल्म में उनकी परफॉरमेंस काफी पसंद की गई थी। रणदीप ने इससे पहले भी ऐसी बार शानदार अभिनय किया है जब उन्होंने आलोचकों तक को हैरान कर दिया। हालांकि रणदीप को वो लाइमलाइट नहीं मिलती जिसके वो हकदार हैं।
राधिका आप्टे
नेटफ्लिक्स क्वीन कही जाने वाली राधिका आप्टे हर तरह का किरदार करने का हुनर रखती हैं। ग्लैमरस से लेकर देसी तक हर किरदार में राधिक बिल्कुल रम जाती हैं। 'बदलापुर', 'हंटर', 'द कॉलिंग', 'पार्च्ड' जैसी कई फिल्मों में राधिका ने अपना हुनर साबित किया है। राधिका को ओटीटी वेब सीरीज में काफी पसंद किया गया है।
मनोज बाजपेयी
मनोज बाजपेयी की सीरीज 'द फैमिली मैन' को जबरदस्त सफलता मिली। इसके साथ ही एक बार फिर मनोज बाजपेयी का नाम सबकी जुबान पर आ गया। हालांकि जिस तरह से उनका नाम अब सामने आया वो बहुत पहले ही आ जाना चाहिए था। मनोज बाजपेयी ने द फैमिली मैन से पहले भी बहुत सी फिल्मों में धमाकेदार अभिनय किया है जिसमें 'गैंग्स ऑफ वासेपुर', 'वीर जारा', 'मिसिंग' जैसी कई फिल्में शामिल हैं।
जिम्मी शेरगिल
कभी अपने चॉकलेटी लुक्स से लड़कियों का दिल चुरा लेने वाले जिम्मी शेरगिल आज गुंडे मवाली से लेकर पुलिस तक के किरदार बेहतरीन ढंग से निभाते हैं। फिल्म 'तनु वेड्स मनु' में तो उन्होंने अपनी कॉमिक टाइमिंग से लोगों को हंसा हंसा कर बेहाल कर दिया था और लोग अवस्थी जी की फैन बन गए थे। जिम्मी बॉलीवुड के उन सितारों में शामिल हैं जिनके काम को और ज्यादा महत्व देना चाहिए क्योंकि वो अपने काम को 100 प्रतिशत ईमानदारी से करते हैं।