Bhojpuri: मोनालिसा से लेकर सीमा सिंह तक, शादीशुदा हैं भोजपुरी की ये बोल्ड अभिनेत्रियां, जानें इनके पतियों के बारे में
मोनालिसा
मोनालिसा भोजपुरी इंडस्ट्री की पॉपुलर अभिनेत्री हैं और अब टीवी की दुनिया में सक्रिय हैं। मोनालिसा के पति विक्रांत सिंह राजपूत भी फिल्मी दुनिया से जुड़े हुए हैं। दोनों मनोरंजन जगत के पॉपुलर कपल्स में गिने जाते हैं। मोनालिसा और विक्रांत ने 18 जनवरी 2017 को बिग बॉस के सेट पर शादी रचाई थी। दोनों की पहली मुलाकात भोजपुरी फिल्म 'दूल्हा अलबेला' के सेट पर हुई थी और दावा किया जाता है कि शादी से पहले मोनालिसा और विक्रांत 10 साल तक लिव-इन रिलेशनशिप में भी रहे थे।
सीमा सिंह
सीमा सिंह भोजपुरी इंडस्ट्री की आइटम क्वीन रही हैं। उनके डांस का हर कोई दीवाना हुआ करता था। सीमा सिंह ने 500 से ज्यादा आइटम सॉन्ग करने के बाद इस इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया था। सीमा सिंह ने 13 मार्च 2019 को सौरव कुमार से शादी की थी। दोनों की पहली मुलाकात एक डांस शो के दौरान हुई थी और सौरव ने इसी शो में सीमा को प्रपोज किया था। सौरव एक बिजनेसमैन और प्रोड्यूसर हैं।
आकांक्षा अवस्थी
भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा अवस्थी ने बिजनेसमैन विवेक कुमार से साल 2019 में शादी रचाई थी। दोनों ने शादी से पहले कुछ समय तक एक-दूसरे को डेट किया था। शादी के बाद आकांक्षा ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्हें विवेक का सिंपल लाइफस्टाइल बहुत पसंद है और विवेक के दूसरी फील्ड से होने के बावजूद एक-दूसरे के लिए उनकी समझ बहुत अच्छी है।
अंजना सिंह भोजपुरी इंडस्ट्री की बोल्ड अभिनेत्रियों में से एक हैं, जिन्होंने साल 2013 में अभिनेता यश कुमार से शादी रचाई थी। दोनों की लव स्टोरी फिल्म ‘बिंदास सांवरिया’ के सेट से शुरू हुई थी और फिर दोनों ने परिवार वालों को मौजूदगी में शादी रचा ली। हालांकि, दोनों का रिश्ता ज्यादा नहीं चल पाया। ऐसे में अंजना और यश ने आपसी सहमति से तलाक ले लिया। दोनों की एक बेटी है, जो अंजना के साथ रहती हैं।