फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सलमान को एयरपोर्ट पर रोकने का मामला: सीआईएसएफ अधिकारी ने कहा- ये हमारा रूटीन काम, जांच सबको करानी होती है

Fri, 27 Aug 2021 10:58 AM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Fri, 27 Aug 2021 10:58 AM IST
विज्ञापन
matter of stopping Salman khan at the airport CISF officer said this is a routine work
सलमान खान - फोटो : स्क्रीन शॉर्ट

फिल्म अभिनेता सलमान खान को एयरपोर्ट पर रोकने का वीडियो काफी वायरल हुआ था। इसके बाद खबर आई थी कि सलमान को एयरपोर्ट पर रोकने वाले सीआईएसएफ अधिकारी का फोन प्रोटोकॉल के उल्लंघन के कारण जब्त हो गया है। अब सीआईएसएफ के ही एक अधिकारी का कहना है कि सलमान खान को मुंबई एयरपोर्ट पर रोकना रूटीन चेकअप की प्रकिया थी। मुंबई ही नहीं, बल्कि देश भर के सभी एयरपोर्ट पर सीआईएसएफ जवान आम नागरिकों के साथ ही मशहूर हस्तियों को भी जांच के लिए रोकते हैं।



इस अधिकारी का कहना है कि चाहे आम आदमी हो या सिलेब्रिटी एयरपोर्ट के भीतर जाने के लिए डॉक्यूमेंट्स की जांच सबको करानी होती है। दरअसल, सलमान को रोकने का वीडियो जारी होने के बाद कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि सलमान खान को रोकने वाले एएसआई को दंडित किया गया था, जबकि कुछ रिपोर्ट का कहना था कि उनको पुरस्कार दिया गया था। इस पर भी सीआईएसएफ अधिकारी ने पूरी जानकारी दी है। अधिकारी ने एक अंग्रेजी अखबार से बातचीत की है।

 

matter of stopping Salman khan at the airport CISF officer said this is a routine work
सलमान खान - फोटो : Instagram

सीआईएसएफ अधिकारी अनिल पांडे का कहना है कि जिस सीआईएसएफ जवान ने सलमान को रोका था उनका नाम सोमनाथ मोहंती है। उन्हें सीआईएसएफ की तरफ से सम्मानित भी किया जा चुका है। उन्हें इंटरनल असेसमेंट में बेस्ट परफॉर्मर के लिए ऑवार्ड दिया जा चुका है।

 

matter of stopping Salman khan at the airport CISF officer said this is a routine work
सलमान खान - फोटो : Social media

अधिकारी ने इस बात का खंडन किया है कि सीआईएसएफ जवान को सलमान को रोकने के लिए पुरस्कार दिया गया था। उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट पर डॉक्यूमेंट्स की जांच की प्रक्रिया एक रुटीन काम है। आम आदमी से लेकर सिलेब्रिटी तक सबको यह जांच करवानी होती है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
matter of stopping Salman khan at the airport CISF officer said this is a routine work
सलमान खान - फोटो : Insatagram- @beingsalmankhan

उन्होंने कहा कि किसी ने वीडियो वायरल करके यह अफवाह फैलाई थी कि सीआईएसएफ ने सलमान खान को एयरपोर्ट पर रोकने के लिए जवान को अवॉर्ड दिया है। इसलिए हमें इस पूरे मामले में ट्वीट करके सफाई देनी पड़ी। अधिकारी ने कहा कि एएसआई ने एयरपोर्ट के सेफ्टी प्रोटोकॉल के हिसाब से अपना काम किया और सलमान खान को जांच के लिए रोका।
 

विज्ञापन
matter of stopping Salman khan at the airport CISF officer said this is a routine work
कटरीना कैफ, सलमान खान - फोटो : अमर उजाला मुंबई

सीआईएसएफ अधिकारी ने कहा कि हवाई अड्डों पर जब बड़े सिलेब्रिटी को रोका जाता है तो इसकी वीडियो वायरल हो ही जाती हैं, क्योंकि वहां पैपराजी और सेलेब्स के फैन्स मौजूद रहते हैं, जो उनकी फोटो और वीडियो बनाते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed