ऐसा लग रहा है तनुश्री दत्ता नेे नाना पाटेकर पर यौन शोषण का आरोप लगाकर बॉलीवुड में मी टू कैंपेन की शुरुआत कर दी है। कई महिलाएं आगे आ रही हैं और खुद के साथ हुई ऐसी घटनाओं के बारे में खुलकर बोल रही हैं। कैलाश खेर के बाद अब पॉपुलर मॉडल और एक्टर जुल्फी सैयद के खिलाफ एक महिला फोटो पत्रकार ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। बता दें कि जुल्फी सैयद बिग बॉस सीजन 2 में भी हिस्सा ले चुके हैं। उन्होंने प्यासा, चुपके से, बिल्लू जैसी फिल्मों में काम किया है।
नाना के बाद अब ये एक्टर यौन शोषण के आरोपों में फंसा, महिला पत्रकार ने बताया- 'मुझे अकेले पाकर...'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो पत्रकार नताशा हेमरजानी ने बताया कि 'मी टू कैंपेन के तहत मैं कैलाश खेर और जुल्फी सैयद के बारे बताना चाहती हूं।' एक इंटरव्यू के दौरान कैलाश खेर के बारे में बताया कि किस तरह उन्होंने उनके जांघों पर हाथ रख दिया था।
(1)
My #MeToo has singer Kailesh Kher & model Zulfi Syed, from when I was a newly appointed young woman photographer at Hindustan Times in Bombay, 2006.
Tweeting this thread for all to draw strength & speak out
❤️@photowallah@shubhangisapien@TheRestlessQuil@AnooBhu@weeny
वहीं नताशा ने जुल्फी सैयद के बारेे में लिखा कि 'एक क्रूज पर जुल्फी सैयद के साथ सेक्सुअल हैरासमेंट का सामना करना पड़ा था। मैं कुछ फोटोग्राफर्स, पत्रकारों, मॉडल्स और वहां दूसरे लोग मौजूद थे। मैं अपनी एक दूसरी महिलाकर्मी के साथ ये इवेंट करने के लिए गई थी।'
'इस दौरान हम वहां मौजूद कुछ मॉडल और जुल्फी सैयद से बात कर रहे थे। उसके बाद हम क्रूज के बार में गए। मैंने अपना फोन चार्जिंग के लिए जुल्फी के कमरे में लगा दिया था। डिनर और डांस के बाद मेरी सहकर्मी सोने के लिए कमरे में चली गई। मैं और जुल्फी वहां अकेले थे।'
'तभी जुल्फी ने मुझे अचानक किस किया। मैंने भी उसे किस किया। मैंने सोचा मैं इसे किसी भी दूसरे रूप में नहीं लूंगी। मैं सोने जा रही थी तभी मुझे याद आया मेरा फोन जुल्फी के कमरे में हैं। मैंने उससे पूछा क्या मैं अपना फोन ले लूं। वो मान गया और हम साथ में कमरे की ओर चल पड़े।'