{"_id":"5892d7894f1c1b2f3de8364c","slug":"meet-the-new-internet-sensation-saima-hussain-mir-courtesy-shah-rukh-khan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शाहरुख की सेल्फी से इंटरनेट पर स्टार बनी ये लड़की, आ रहे शादी के प्रपोजल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
शाहरुख की सेल्फी से इंटरनेट पर स्टार बनी ये लड़की, आ रहे शादी के प्रपोजल
Fri, 03 Feb 2017 03:31 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 03 Feb 2017 03:31 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
किसकी किस्मत कब चमक जाए किसी को पता नहीं, लेकिन जब ये चमकती है तो इंसान रातोंरात चर्चित हो जाता है और आजकल कुछ ऐसा ही हो रहा है पुणे एक फैशन इंस्टीट्यूट लड़की साइमा हुसैन मीर के साथ। कुछ वक्त पहले तक उसे सिर्फ उसे दोस्त और परिवार के लोग ही जानते थे लेकिन चंद घंटों बाद ही ये लड़की इंटरनेट पर सनसनी बन गई है और हर कोई इसके बारे में जानना चाहता है।
शाहरुख की एक सेल्फी से ये लड़की रातोंरात बनी इंटरनेट सनसनी, क्या शाहरुख हीरोइन बनाएंगे ?
2 of 5
- फोटो : IamSRK/ Facebook
दरअसल अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'रईस' के प्रमोशन के लिए शाहरुख पुणे के एक कॉलेज में पहुंचे थे और यहां उन्होंने कुछ सेल्फी भी लीं जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो गईं। इनके वायरल होने के पीछे शाहरुख खान वजह नहीं है बल्कि साइमा हुसैन मीर हैं जिनको सेल्फी में देख लोग इस कदर पागल हुए कि उन्ही के बारे में जानने की होड़ लगाने लगे।
शाहरुख की एक सेल्फी से ये लड़की रातोंरात बनी इंटरनेट सनसनी, क्या शाहरुख हीरोइन बनाएंगे ?
3 of 5
- फोटो : fashion101
तस्वीरों पर तरह-तरह के कमेंट आने लगे, जिनमें कोई साइमा को शादी का ऑफर देने लगा, तो कोई उन्हें मॉडलिंग और फिल्मों में आने की सलाह देने लगा। एक शख्स ने तो ये तक लिख दिया कि वो उसका इंतजार करे और जब वो उसे मिल जाएगी तो वो उससे शादी कर लेगा। कोई इस लड़की की आंखों पर फिदा हो गया तो कोई उसकी खूबसूरती पर।
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहरुख की एक सेल्फी से ये लड़की रातोंरात बनी इंटरनेट सनसनी, क्या शाहरुख हीरोइन बनाएंगे ?
4 of 5
- फोटो : fashion101
बता दें कि साइमा मूल रूप से कश्मीरी हैं और पुणे में अपने कोर्स की वजह से रह रही हैं। उनका सपना डिजाइनर बनने का है और कॉलेज में वो कई फैशन प्रोजेक्ट कर चुकी हैं। खैर अब देखना ये होगा कि शाहरुख के साथ साइमा को काम करने का मौका मिलता है या नहीं।
विज्ञापन
शाहरुख की एक सेल्फी से ये लड़की रातोंरात बनी इंटरनेट सनसनी, क्या शाहरुख हीरोइन बनाएंगे ?
5 of 5
- फोटो : gyawun
फिलहाल वो चंदों मिनटों में मिले इस इंटरनेट फेम को एंजॉय कर रही हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।