फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फिल्मों में आने से पहले ट्रेन में गाने गाता था ये एक्टर, उड़ चुकी है मौत की अफवाह

Fri, 07 Apr 2017 08:02 AM IST
amarujala.com- Written by: संगीता तोमर
amarujala.com- Written by: संगीता तोमर Updated Fri, 07 Apr 2017 08:02 AM IST
विज्ञापन
'Meri Pyaari Bindu' actor Ayushmann Khurrana used too sing in trains, now he is a star
आयुष्मान खुराना
कौन कहता है कि आसमान में सुराग हो नहीं सकता, एक पत्थर तो तबियत से उछालो यारो...ये कहावत इस नौजवान पर सही बैठती है जिसने तमाम मुश्किलों को सामना करते हुए, बिना गॉडफादर के फिल्म इंडस्ट्री में जगह बनाई।


ये हैं एक्टर आयुष्मान खुराना...आयुष्मान ने पहली ही फिल्म बॉलीवुड में ऐसी एंट्री की कि उसके लिए इसे नेशनल अवॉर्ड से नवाजा गया और किसी ने उन्हें सलाम किया।
'Meri Pyaari Bindu' actor Ayushmann Khurrana used too sing in trains, now he is a star
आयुष्मान खुराना
लेकिन शायद ही आप जानते हों कि सफलता के जिस मुकाम पर आज आयष्मान विराजमान हैं वहां तक पहुंचने के लिए आयुष्मान को खूब मशक्कत करनी पड़ी। जब आयुष्मान कॉलेज में थे तो अपना खर्चा निकालने के लिए ट्रेन में गाते थे और फिर जो भी पैसे मिलते उनसे वो अपना खाना खाते और घूमकर भी आते। कॉलेज के दिनों में एक बार गोवा का ट्रिप बना। आयुष्मान के पास पैसे नहीं थे और उन्होंने वही ट्रिक आजमाई। आयुष्मान ने ट्रेन में गाने गाकर इतने पैसे इकट्ठे कर लिए कि वो ट्रिप पर जा सकें।

कैसे हुई शोबिज में एंट्री ?
'Meri Pyaari Bindu' actor Ayushmann Khurrana used too sing in trains, now he is a star
आयुष्मान खुराना
आयुष्मान खुराना तब 17 साल के ही थे जब पहली बार उन्हें टीवी पर एक रिएलिटी शो में देखा गया। इसमें वो एक कंटेस्टेंट थे। इसके बाद आयुष्मान 'एमटीवी रोडीज' में नजर आए और विनर बने। विनर बनने के बाद आयुष्मान ने फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा.....उन्होंने कई रिएलिटी शोज में काम किया और कई शोज को होस्ट भी किया। लेकिन उन्हें कुछ खास पहचान नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
'Meri Pyaari Bindu' actor Ayushmann Khurrana used too sing in trains, now he is a star
आयुष्मान खुराना
और फिर इसके बाद तो आयुष्मान खुराना ने इतिहास ही रच दिया। बात 2012 की है। उस साल उन्होंने फिल्म 'विक्की डोनर' से बड़े परदे पर डेब्यू किया। ये फिल्म तो हिट रही ही लेकिन इसमें आयुष्मान की एक्टिंग को इतना पसंद किया गया कि उन्हें बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड मिला।

तभी से आयुष्मान ने फिल्मों का ही रूख कर लिया। हालांकि यहां भी उन्हें असफलता का स्वाद चखने को मिला। डेब्यू के बाद लगातार तीन फ्लॉप से आयुष्मान के करियर पर आंच आ गई लेकिन 'दम लगाके हायेशा' ने बचा लिया।
विज्ञापन
'Meri Pyaari Bindu' actor Ayushmann Khurrana used too sing in trains, now he is a star
आयुष्मान खुराना
लेकिन आयुष्मान खुद को मौत की अफवाहों से ना बचा पाए। एक ऐसा वक्त था जब आयुष्मान खुराना की मौत की अफवाह उड़ी और वो अफवाह ऐसी फैली कि आयुष्मान के घरवालों के होश ही उड़ गए।

खबर उड़ी कि स्नोबोर्डिंग के दौरान एक छोटे से हादसे में आयुष्मान खुराना की मौत हो गई। आयुष्मान के फैंस को लगा वाकई ऐसा हुआ है और सोशल मीडिया पर #RIPAyushmann ट्रेंड होने लगा। आयुष्मान के घरवालों को इससे गहरा धक्का लगा और बाद में आयुष्मान को इस पर सफाई देनी पड़ी थी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed