फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मिया खलीफा ने ट्रोल करने वालों को दिया जवाब, शेयर कर दी दान की हुई राशि की फोटो

Thu, 04 Feb 2021 03:13 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Thu, 04 Feb 2021 03:13 PM IST
विज्ञापन
Mia Khalifa's Savage Response to Haters, Donates 5,000  USD to Lebanon Red Cross Organisation
मिया खलीफा - फोटो : सोशल मीडिया

लेबनानी-अमेरिकी पूर्व पॉर्न स्टार मिया खलीफा ने हाल ही में भारत में चल रहे किसान आंदोलन के समर्थन में ट्वीट किया था। जिसके बाद से लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। यहां तक कि लोगों ने उन्हें भारत के मुद्दों पर ना बोलने की सलाह भी दे डाली। लेकिन ये बेहद कम लोग जानते हैं कि मिया अक्सर सामाजिक मुद्दों पर बोलती हैं। वह कभी भी इन घटनाओं पर बोलने से नहीं कतराती। इस बात का पता उनके द्वारा दिए गए कुछ ट्वीट के जवाब को देखने पर चला है। 

Mia Khalifa's Savage Response to Haters, Donates 5,000  USD to Lebanon Red Cross Organisation
मिया खलीफा के ट्वीट का स्क्रीनशॉट - फोटो : Twitter

मिया खलीफा अपने फैंस के जवाब तो देती ही हैं, लेकिन वो सोशल मीडिया पर हेटर्स को भी करारा जवाब देने से पीछे नहीं रहतीं। हाल ही में उनके कुछ ट्वीट काफी वायरल हो रहे हैं। दरअसल, एक यूजर ने ट्वीट कर लिखा था कि, 'आपके पूर्वजों को आप पर कितना गर्व होगा।' इस पर मिया ने उन्हें फौरन जवाब देते हुए ट्वीट किया और लिखा कि,'इसका मतलब यह था कि मैं अपने मातृभूमि के रेड क्रॉस संगठन को कुछ और धन दान करने जा रही हूं, हो सकता है कि मेरे पूर्वज अब थोड़ा और आराम कर लें।'
 

Mia Khalifa's Savage Response to Haters, Donates 5,000  USD to Lebanon Red Cross Organisation
बॉलीवुड न्यूज - फोटो : SELF

दो दिन पहले मिया खलीफा ने किसानों के प्रदर्शन को लेकर दो ट्वीट किए थे। उन्होंने अपने ट्वीट में मानवाधिकार का मुद्दा उठाया था और लिखा था कि, 'मानवाधिकार उल्लंघन में ये सब क्या हो रहा है? नई दिल्ली के आसपास इंटरनेट काट दिया गया है।' खलीफा का यह ट्वीट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और इसी के चलते वो ट्रोलर्स के निशाने पर आ गईं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Mia Khalifa's Savage Response to Haters, Donates 5,000  USD to Lebanon Red Cross Organisation
मिया खलीफा - फोटो : इंस्टाग्राम

उन्होंने इसके बाद एक अन्य ट्वीट में लिखा कि,'मैं किसानों के साथ खड़ी हूं।' उन्होंने अपने दोनों ट्वीट के साथ फोटो भी शेयर किया है। पहले ट्वीट के साथ जो फोटो शेयर की है उसमें प्रदर्शनकारियों के हाथों में एक पोस्टर था, जिसमें लिखा है, 'किसानों को मारना बंद करो।' खलीफा के इस ट्वीट पर काफी लोगों ने अपनी प्रतिक्रियाएं दी।
 

विज्ञापन
Mia Khalifa's Savage Response to Haters, Donates 5,000  USD to Lebanon Red Cross Organisation
मिया खलीफा

बता दें कि मिया खलीफा बहुत पहले पॉर्न इंडस्ट्री छोड़ चुकी हैं और उन्होंने एक इंटरव्यू में इस इंडस्ट्री से जुड़ी कई बातों का खुलासा किया था। उन्होंने कहा था,'मैंने जो अपने इंटरव्यू पोस्ट किए और जो कुछ मैं अब बोल रही हूं, वो इसलिए क्योंकि मुझे लगता है कि बाकी लोग, जो पॉर्न इंडस्ट्री से जुड़े हैं, वो भी ऐसा ही महसूस करते हैं। और भले ही वो लोग पॉर्न इंडस्ट्री से जुड़े हुए ना हों, लेकिन हो सकता है कि उनके ऊपर ऐसा कोई दबाव हो, जो उन्हें वो काम करने के लिए कहे, जो वो नहीं करना चाहते। आज मेरी कोई पर्सनल लाइफ नहीं है। मुझे लगता है कि जब मैं पब्लिक के बीच जाती हूं तो मैं वो तनाव महसूस करती हूं। जो नजरें मुझे देखती हैं, मुझे ऐसा लगता है कि लोग मेरे कपड़ों के अंदर झांकने की कोशिश करते हैं। मुझे बहुत शर्म महसूस होती है। मुझे ऐसा लगता है कि मैंने अपनी प्राइवेसी के सारे अधिकार खो दिए हैं, क्योंकि मैं महज एक गूगल सर्च भर दूर हूं।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed