फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विवाद: गाना रिलीज करने पर मीका सिंह को केआरके की धमकी, बोले- एक बार कर तो सही, फिर देख

Fri, 11 Jun 2021 03:06 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Fri, 11 Jun 2021 03:06 PM IST
विज्ञापन
Mika Singh shares a glimpse of KRK Kutta song, KRK Says Tu Ek Baar Release Kar fir Dekh
मीका सिंह और केआरके - फोटो : Twitter

कमाल राशिद यूं तो अक्सर लाइमलाइट में आ जाते हैं। लेकिन जब से केआरके ने सलमान खान की फिल्म राधे का रिव्यू दिया है तब से तो लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। आए दिन एक नया विवाद खड़ा हो जाता है। सलमान खान के समर्थन में उतरें सिंगर मीका सिंह पर भी केआरके ने हमला बोल दिया और उन्हें नाक से गाने वाला सिंगर कह डाला। मामला यही शांत नहीं हुआ मीका सिंह और केआरके के बीच अच्छी-खासी बहस हो गई। दरअसल, इशारों-इशारों में केआरके ने अपने ट्विटर वॉर में मीका सिंह पर भी विवादित टिप्पणी कर दी थी। उन्होंने कहा था कि 'कल मैं एक लुक्खे सिंगर का भी रिव्यू करूंगा, जो नाक से गाना गाता है।' वहीं मीका सिंह ने भी इसका मुहंतोड़ जवाब दिया था। इसके बाद मीका सिंह ने कहा था कि वह केआरके पर एक गाना रिलीज करने जा रहे हैं। तभी से दोनों के बीच विवाद चल रहा है।



क्या है पूरा मामला? 
मीका सिंह ने हाल ही में अपने गाने का टीजर रिलीज किया है। इस गाने का टाइटल #KRKKutta रखा है। इसकी जानकारी मीका ने एक ट्वीट के जरिये दी और केआरके पर निशाना साधा। इसके बाद केआरके ने भी सिंगर को जवाब देते हुए एक ट्वीट किया है और दोनों की आपसी बहस एक बार फिर शुरू हो गई।

Mika Singh shares a glimpse of KRK Kutta song, KRK Says Tu Ek Baar Release Kar fir Dekh
मीका सिंह - फोटो : Instagram

दरअसल, मीका सिंह ने केआरके पर बने गाने के टीजर के साथ-साथ फैंस से एक सवाल किया। उन्होंने लिखा, 'हांजी, दोस्तों कैसा लगा।' पोस्टर में आप देख सकेंगे कि मीका एक गाड़ी के ऊपर बैठे हैं और नीचे एक कुत्ता बैठा है। कुत्ते के चेहरे पर मीका ने एडिट करके केआरके का चेहरा लगाया हुआ है। इसपर केआरे ने भी अपनी प्रतिक्रया दी है और मीका को धमकी दे डाली है।
 

Mika Singh shares a glimpse of KRK Kutta song, KRK Says Tu Ek Baar Release Kar fir Dekh
कमाल राशिद खान - फोटो : सोशल मीडिया

केआरके ने एक ट्वीट के माध्यम से मीका सिंह को धमकी दी और लिखा, 'इतना भौंकता क्यों है, अगर औकात है सॉन्ग रिलीज करने की? डर मत, बिंदास रिलीज कर। मैं चाहता हूं कि तू एक बार सॉन्ग रिलीज कर दे, फिर देख!' अब एक बार फिर दोनों के बीच विवाद पैदा हो गया है।
 


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Mika Singh shares a glimpse of KRK Kutta song, KRK Says Tu Ek Baar Release Kar fir Dekh
सलमान खान, कमाल आर खान - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि कुछ दिन पहले मीका सिंह ने एक इंटरव्यू में कहा था कि सलमान खान ने केआरके पर मानहानि का मुकदमा दर्ज करके बिल्कुल ठीक किया है। मीका सिंह आगे कहते हैं, 'मेरी तरफ से कोई केस-वेस नहीं होगा, सीधा झापड़ होगा। केआरके इतना बड़ा चूहा है, वो अपने बिल से बाहर नहीं निकलेगा क्योंकि उसे पता है जैसे ही वो बाहर निकलेगा उसे झापड़ पड़ने वाले हैं।'

विज्ञापन
Mika Singh shares a glimpse of KRK Kutta song, KRK Says Tu Ek Baar Release Kar fir Dekh
मीका सिंह, कमाल आर खान - फोटो : सोशल मीडिया

इसके जवाब में केआरके ने बिना नाम लिए मीका सिंह को 'चिरकुट सिंगर' बोला था। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, 'अब इस मामले में पब्लिसिटी पाने के लिए एक चिरकुट सिंगर कूद पड़ा है लेकिन मैं उसे मौका नहीं दूंगा। कूद बेटा जितना कूदना है। तुझे तो भाव बिल्कुल नहीं दूंगा क्योंकि तेरी औकात ही नहीं है।'



 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed