फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पति की एक्स गर्लफ्रेंड के इंटरव्यू से तिलमिलाईं मीरा राजपूत, हुआ ये हाल

Fri, 07 Apr 2017 08:03 AM IST
amarujala.com- Presented by: संगीता तोमर
amarujala.com- Presented by: संगीता तोमर Updated Fri, 07 Apr 2017 08:03 AM IST
विज्ञापन
Mira Rajput angry over Kareena Kapoor's comments during recent interview over pregnancy, delivery
करीना कपूर खान, मीरा राजपूत
इन दिनों शाहिद कपूर की वाइफ मीरा राजपूत गुस्से में हैं और इसकी वजह है उनके पति की एक्स-गर्लफ्रेंड करीना कपूर खान। दरअसल हाल ही में करीना कपूर ने एक इंटरव्यू दिया जिसमें उन्होंने उन लोगों पर तंज कसा जिन्होंने करीना की डिलिवरी के तुरंत बाद काम पर जाने पर सवाल खड़े किए थे और इसमें कहीं ना कहीं मीरा राजपूत पर भी निशाना है।
Mira Rajput angry over Kareena Kapoor's comments during recent interview over pregnancy, delivery
करीना कपूर खान, मीरा राजपूत
प्रेग्नेंसी और डिलिवरी के बाद जज किए जाने को लेकर करीना ने कहा, 'मैं किस तरह की मां हूं ये एक ऐसी चीज है जो वक्त के साथ ही सामने आएगी। मै छत पर खड़े होकर नहीं चिल्लाऊंगी कि मुझे मां बनकर कैसा लग रहा है या मैं तैमूर से कितना प्यार करती हूं। हमेशा ही आप पर इस बात का प्रेशर रहता है कि आपको जज किया जाएगा। प्रेग्नेंस की दौरान और डिलिवरी के बाद एक मां और बच्चे के साथ उसकी जर्नी में काफी फर्क आता है। आप उसको कंपेयर नहीं कर सकते।'
Mira Rajput angry over Kareena Kapoor's comments during recent interview over pregnancy, delivery
बेटे तैमूर के साथ करीना कपूर खान - फोटो : Instagram
'ना तो कोई मुझे करीब से जानता है और ना ही कोई ये जानता है कि मैं कैसा महसूस करती हूं। तो फिर आप मेरे लिए कैसे बता सकते हैं कि मैं डिप्रेशन में हूं या नहीं और या फिर मैं डिलिवरी के 45 दिन बाद ही घर से निकलूं ?'
विज्ञापन
विज्ञापन
Mira Rajput angry over Kareena Kapoor's comments during recent interview over pregnancy, delivery
करीना कपूर खान, मीरा राजपूत
कहा जा रहा है कि करीना की ये बातें मीरा राजपूत को सूंई की तरह चुभी हैं क्योंकि वो मीरा ही थीं जिन्होंने कुछ वक्त पहले मदरहुड पर अपने विचार रखते हुए कहा था, 'मुझे घर पर रहना पसंद है और अपनी बेटी के साथ टाइम बिताना भी। वो कोई पप्पी या जानवर का बच्चा नहीं है जिसके साथ मैं सिर्फ 1 घंटा बिताऊं और काम पर निकल जाऊं।'
विज्ञापन
Mira Rajput angry over Kareena Kapoor's comments during recent interview over pregnancy, delivery
करीना कपूर खान - फोटो : ANI
मीरा की ये बात भी करीना को काफी चुभी थी लेकिन उन्होंने उस पर कोई ध्यान नहीं दिया। अभी भी करीना लोगों की बातों पर खास ध्यान नहीं देतीं और अक्सर कहती हैं कि उन्हें हर रूप में स्वीकारा जाए। लेकिन ना जाने क्यों करीना की इन बातों से मीरा राजपूत गुस्से से तिलमिला उठीं। आखिर शुरुआत तो उन्होंने ही की थी। उन्होंने ही करीना पर तंज कसा था।

बेशक मीरा राजपूत ने करीना का नाम नहीं लिया था लेकिन लोग समझ गए थे कि मीरा का इशारा करीना पर ही है क्योंकि उस वक्त सिर्फ करीना ही थीं जो तैमूर के जन्म के एक दिन बाद ही पब्लिक आउटिंग्स करने लगीं थीं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed