फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बेटी की पप्पी से तुलना करने पर ट्रोल हुईं मिसेज शाहिद, यूजर बोले- 'अटेंशन पाने को मीरा कुछ भी...'

Fri, 15 Mar 2019 02:16 PM IST
विजय जैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजय जैन Updated Fri, 15 Mar 2019 02:16 PM IST
विज्ञापन
Mira Rajput Kapoor get trolled after spoke working womens child Puppies
Shahid Kapoor, Mira Rajput - फोटो : amar ujala
बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत आए दिन किसी न किसी वजह से सोशल मीडिया पर ट्रोल होती रहती हैं। वह कई बार अपने बच्चों को लेकर यूजर्स के निशाने पर भी आ चुकी हैं। एक बार फिर से सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें उनके बच्चों की वजह से निशाने पर लिया है और वे उनके ही बयान को याद दिलाते हुए उनकी आलोचना कर रहे हैं। 
Mira Rajput Kapoor get trolled after spoke working womens child Puppies
Shahid Kapoor, Mira Rajput - फोटो : amar ujala
हाल ही में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर मीरा ने महिलाओं और बच्चों को लेकर एक इवेंट में ढेर सारी बातें की। इस इवेंट में उन्होंने कहा- 'मैं अपनी बेटी को एक अच्छी पत्नी की तरह बड़ा करूंगी जो मेरे घर को ऐसे बनाए जैसा मुझे पसंद है। मैं अपने बच्चों के साथ दिन में केवल एक घंटा नहीं बिताउंगी।' अपनी बेटी का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि उनकी बेटी कोई पप्पी नहीं है।
Mira Rajput Kapoor get trolled after spoke working womens child Puppies
mira rajput - फोटो : file photo
इतना ही नहीं मीरा ने कामकाजी महिलाओं को लेकर ये बोला था कि कुछ महिलाएं अपने बच्चों को घर पर छोड़ देते ही हैं और काम पर चली जाती हैं। इस बीच मीरा राजपूत और शाहिद कपूर को हाल ही में जिम के बाहर देखा गया, जहां यह दोनों मीडिया को पोज देते नजर आए। पोज देती हुई इन दोनों की तस्वीर सोशल मीडिया वायरल हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Mira Rajput Kapoor get trolled after spoke working womens child Puppies
shahid kapoor and mira rajput - फोटो : file photo
मीरा राजपूत और शाहिद कपूर की तस्वीर आते ही सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करना भी शुरू कर दिया। किसी ने लिखा- 'मीरा अपने पप्पी को घर छोड़कर जिम में हैं।' वहीं दूसरे ने मीरा के कामकाजी महिलाओं पर दिए बयान को याद दिलाते हुए लिखा- 'मीरा अटेंशन पाने के लिए कुछ भी कर सकती हैं।' इसके अलावा कई सोशल मीडिया यूजर्स ने उनको लेकर भद्दे कमेंट भी किए हैं। 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

#shahidkapoor #mirakapoor at the gym today @viralbhayani #mirarajput

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on

विज्ञापन
Mira Rajput Kapoor get trolled after spoke working womens child Puppies
Mira Rajput - फोटो : social media
आपको बता दें कि मीरा राजपूत इससे पहले अपने बयानों को लेकर कई बार सोशल मीडिया यूजर्स के निशाने पर आ चुकी हैं। इससे पहले उन्होंने अभिनेत्री करीना कपूर को लेकर भी बयान दिया था। इस बयान के बाद भी मीरा को सोशल मीडिया पर काफी आलोचना का सामना करना पड़ा था। 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

#mirakapoor #mishakapoor and the new angel #zainkapoor today at the airport @viralbhayani

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed