फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिलचस्प: शाहिद की पत्नी मीरा राजपूत ने करवाई लिप सर्जरी? तस्वीर देखकर हैरान हुए फैंस

Sat, 24 Jul 2021 08:28 AM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Sat, 24 Jul 2021 08:28 AM IST
विज्ञापन
Mira Rajput latest look with swollen lips and cheekbones Fans gives hilarious reactions
मीरा राजपूत - फोटो : Instagram

बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत वैसे तो हाउस वाइफ हैं, लेकिन उनकी फैन फॉलोइंग किसी सेलेब्रिटी से कम नहीं है। मीरा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर अपनी कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। इसके अलावा मीरा अपने फैंस के साथ बातचीत भी लगातार करती रहती हैं। इसी बीच मीरा की एक और तस्वीर जमकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। फैंस मीरा का यह नया लुक देखकर हैरान रह गए हैं और इस नए लुक के पीछे की वजह को जानने के लिए बेकरार हैं।



फिल्म इंडस्ट्री में कई ऐसे सितारे रहे हैं जो अपनी लिप सर्जरी को लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं। मीरा राजपूत ने भी ऐसा ही कुछ किया है। मीरा का यह लुक देखकर कंफ्यूज होना बड़ी बात नहीं है क्योंकि उन्होंने भी लिप जॉब कराया है जिससे उनके होंठ मोटे मोटे दिख रहे हैं और उनके चिकबोन्स भी उभरे हुए हैं। लेकिन क्या मीरा ने यह लुक हमेशा के लिए अपना लिया है, ऐसा उनके फैंस जानने के लिए उत्सुक हैं क्योंकि पहली नजर में उन्हें पहचानना वाकई काफी मुश्किल हो रहा है।

Mira Rajput latest look with swollen lips and cheekbones Fans gives hilarious reactions
मीरा राजपूत - फोटो : Instagram- @mira.kapoor

मीरा राजपूत सोशल मीडिया पर पॉपुलर सेलिब्रिटीज में से एक हैं। अपने हर एक वीडियो और तस्वीर के साथ मीरा सुर्खियों में रहती हैं। अब उनका इंस्टा स्टोरी का यह वीडियो भी वायरल हो गया है। वीडियो में आप देख सकेंगे कि मीरा की स्किन सामान्य से ज्यादा ग्लो कर रही है और मोटे होंठ नजर आ रहे हैं।

Mira Rajput latest look with swollen lips and cheekbones Fans gives hilarious reactions
मीरा राजपूत - फोटो : Instagram- @mira.kapoor

बता दें, मीरा ने किसी लिप जॉब का सहारा नहीं लिया है। उन्होंने बस एक इंस्टाग्राम फिल्टर का इस्तेमाल किया है। इसके साथ ही मीरा ने कैप्शन में लिखा- ‘मैंने अपने लिप्स की बस लाइनिंग की है, इसके अलावा कुछ नहीं किया।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
Mira Rajput latest look with swollen lips and cheekbones Fans gives hilarious reactions
मीरा राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि, मीरा राजपूत अपने फैशन सेंस की वजह से चर्चा में रहती हैं। सिंपल लेकिन क्लासी स्टाइल उनको बेहद पसंद है। इस बात का सबूत वो कई बार देती हैं, जिसे अक्सर बी-टाउन हसीनाएं भी फॉलो करती हैं। वहीं ब्यूटी और फिटनेस के मामले में भी वो अक्सर ही सोशल मीडिया पर अनुभव साझा करती रहती हैं।

विज्ञापन
Mira Rajput latest look with swollen lips and cheekbones Fans gives hilarious reactions
मीरा राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि मीरा राजपूत और शाहिद कपूर साल 2015 में शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों के एक बेटी मीशा और एक बेटा जैन है। मीरा शोबिज इंडस्ट्री से दूर हैं लेकिन उनकी पॉपुलैरिटी किसी बॉलीवुड सितारे से कम नहीं है। वह कई बड़े ब्रांड एंडोर्स करती नजर आती हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed