फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

करण जौहर को अब सलमान खान के नाम का सहारा, रियलिटी शो ‘बिग बॉस ओटीटी’ के होस्ट बनकर करेंगे नई शुरुआत

Sat, 24 Jul 2021 07:37 AM IST
शुभांगी गुप्ता अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Sat, 24 Jul 2021 07:37 AM IST
विज्ञापन
Karan Johar returns on screen as host of Bigg Boss OTT a curtain raiser for bigg boss 15
करण जौहर, सलमान खान - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

छोटे परदे पर बिग बॉस के अगले सीजन को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। शो प्रसारित करने वालों ने इसके पहले इसकी हवा बनाने के लिए ओटीटी पर अलग से एक रियलिटी शो ‘बिग बॉस ओटीटी’ बना डाला है और सलमान खान वाले शो की अगवानी के लिए ओटीटी पर जो बिग बॉस शो होने जा रहा है, उसका एंकर करण जौहर को बना डाला है। सुशांत सिंह राजपूत की कथित आत्महत्या के मामले में डिजिटल मीडिया पर जबर्दस्त तरीके से ट्रोल हुए करण जौहर की डिजिटल मनोरंजन जगत में बतौर होस्ट या एंकर अपनी पहचान बनाने की ये दूसरी कोशिश होगी, इसके पहले नेटफ्लिक्स पर प्रसारित हुआ उनका शो ‘व्हाट द लव’ दर्शकों ने पूरी तरह नकार दिया था। डिजिटल दुनिया के लिए करण जौहर ने धर्माटिक नामक एक अलग कंपनी भी बना रखी है लेकिन इसकी बनाई फिल्म ‘गिल्टी’ को छोड़ बाकी शोज दर्शकों ने पसंद नहीं किए। रियलिटी शो ‘बिग बॉस ओटीटी’ का होस्ट करण जौहर को बनाने में सलमान खान का बड़ा हाथ बताया जा रहा है।

Karan Johar returns on screen as host of Bigg Boss OTT a curtain raiser for bigg boss 15
करण जौहर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

बतौर निर्माता करण जौहर अपने करियर के सबसे चुनौतीपूर्ण दौर से गुजर रहे हैं। मेगा बजट फिल्मों ‘कलंक’ और ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2’ के फ्लॉप होने के बाद से धर्मा प्रोडक्शंस के हाथ तंग है। उनकी फिल्मों पर पानी की तरह पैसा लुटाती रही कंपनी फॉक्स स्टार स्टूडियोज को डिज्नी ने खरीद लिया तो वहां से भी खाद पानी आना बंद हो गया। सात साल से बन रही उनकी फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ का बजट कतरा जा चुका है। फिल्म कब की बनी पड़ी है, लेकिन रिलीज कब होगी किसी को नहीं पता। बतौर निर्देशक करण जौहर मेगा बजट फिल्म फिल्म ‘तख्त’ बनाने की तैयारी में थे। इसमें पैसा लगाने से पहले डिज्नी ने मना किया फिर उनके साथ आई कंपनी लाइका प्रोडक्शन से भी बात बन नहीं पाई।

Karan Johar returns on screen as host of Bigg Boss OTT a curtain raiser for bigg boss 15
करण जौहर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

अब करण जौहर बीते साल की बातें बिसार कर फिर से अपनी नई ब्रांडिंग करना चाहते हैं। ‘गली ब्वॉयज’ से मशहूर हुई जोड़ी रणवीर सिंह और आलिया भट्ट को लेकर वह एक नई फिल्म का एलान कर चुके हैं। फिल्म में धर्मेंद्र, शबाना आजमी और जय बच्चन को भी वह ले आए हैं। लेकिन, फिल्म इंडस्ट्री में इस फिल्म को लेकर कोई खास हल्ला मचा नहीं। हवा बनाने के लिए करण जौहर अपने हीरो रणवीर सिंह के साथ इसी हफ्ते दिल्ली दर्शन पर भी पहुंचे लेकिन वहां भी किसी ने कोई खास तवज्जो दोनों को दी नहीं। करण जौहर लगातार कोशिश कर रहे हैं कि किसी तरह फिल्म इंडस्ट्री में उनका रुआब फिर से वैसा ही गालिब हो जाए जैसा सुशांत के असमय निधन से पहले था, लेकिन बात बन नहीं रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
Karan Johar returns on screen as host of Bigg Boss OTT a curtain raiser for bigg boss 15
अमीषा पटेल, सलमान खान - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

अब करण जौहर की ब्रांडिंग के लिए वॉयकॉम18 कंपनी के ओटीटी वूट ने बीड़ा उठाया है। वॉयकॉम18 ने करण जौहर की निर्माणाधीन फिल्मों के वितरण अधिकार के लिए मोटी रकम का वादा कर दिया है, ये खबर आप सबसे पहले ‘अमर उजाला’ पर पढ़ ही चुके हैं। करण जौहर अब इसके ओटीटी पर होस्ट बनकर अपनी ब्रांडिंग तो ठीक करने की कोशिश करेगे ही बल्कि अपनी आने वाली फिल्मों के लिए जमीन बनाने की शुरुआत भी इसे माना जा रहा है। सलमान खान की पिछली फिल्म ‘राधे योर मोस्ट वांटेड भाई’ की रिपोर्ट भी इसका एक बड़ा कारण मानी जा रही है।

विज्ञापन
Karan Johar returns on screen as host of Bigg Boss OTT a curtain raiser for bigg boss 15
बिग बॉस ओटीटी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

वूट ने अपने ओटीटी पर एक शो ‘बिग बॉस ओटीटी’ शुरू करने का फैसला किया है। बकरीद पर सलमान खान ने इसका टीजर भी जारी किया लेकिन अब पता चला है कि इसके होस्ट तो करण जौहर होंगे। रियलिटी शो ‘बिग बॉस ओटीटी’ वूट पर छह हफ्तों तक चलेगा। आठ अगस्त से शुरू होने वाले इस शो से वायकॉम को उम्मीद है कि उसके ऐप के डाउनलोड भी बढ़ेंगे। इसके लिए इस बार रियलिटी शो ‘बिग बॉस ओटीटी’ की लाइव फीड भी इस ऐप पर रात दिन चलती रहेगी। ये शो खत्म होगा तो वहीं से वायकॉम18 के चैनल कलर्स पर ‘बिग बॉस 15’ शुरू हो जाएगा।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed