मीरा राजपूत और शाहिद कपूर कुछ दिन पहले गोवा में वेकेशन मना रहे थे। मीरा इस रोमांटिक वैकेशन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर फैंस के साथ जमकर शेयर कर रही हैं। वहीं, शाहिद कपूर सोशल मीडिया पर उनसे फ्लर्ट करते नजर आ रहे हैं।
Shahid Kapoor Mira Rajput: मीरा राजपूत की खूबसूरत तस्वीरें देखकर खुद को रोक नहीं पाए शाहिद कपूर, लिखा-तुम्हारी आंखों में जादू है
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मीरा राजपूत और शाहिद कपूर कुछ दिन पहले गोवा में वेकेशन मना रहे थे। मीरा इस रोमांटिक वैकेशन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर फैंस के साथ जमकर शेयर कर रही हैं। वहीं, शाहिद कपूर सोशल मीडिया पर उनसे फ्लर्ट करते नजर आ रहे हैं।
तस्वीरों को साझा करते हुए मीरा ने लिखा, 'लुक फॉर द मैजिक इन एव्री मूमेंट'। इस पर शाहिद ने रिप्लाई करते हुए कमेंट किया, 'मैं ये जादू आपकी आंखों में देखता हूं'। दोनों के इस क्यूट अंदाज को देखते हुए फैंस भी अपना प्यार देने से नहीं रोक पा रहे हैं।
शाहिद की पत्नी मीरा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक और तस्वीर शेयर की है जहां वे अपने दोनों बच्चों के साथ रिपब्लिक डे परेड देखती नजर आ रही हैं।
शाहिद और मीरा का ये वैकेशन प्राइवेट था।। यहां तक की वो अपने दोनों बच्चों को भी साथ नहीं लेकर गए थे। इस दौरान मीरा ने इंस्टाग्राम पर बेहद ही बोल्ड तस्वीर भीं शेयर की। इस तस्वीर में वो स्टाइलिश अंदाज में खड़ी नजर आ रही हैं।
शाहिद कपूर के वर्कफ्रंट पर बात करें तो उन्होंने हाल ही में अपनी आगामी फिल्म ‘जर्सी’ की रिलीज डेट का ऐलान किया है। अभिनेता ने बताया कि उनकी फिल्म जर्सी दिवाली के मौके पर 5 नवंबर को रिलीज होगी।