सब्सक्राइब करें

Mithilesh Chaturvedi: छोटे किरदारों में भी जान डाल देते थे मिथिलेश चतुर्वेदी, कुछ ऐसी है इनके संघर्ष की कहानी

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: यशी पाल Updated Sun, 15 Oct 2023 10:43 AM IST
विज्ञापन
Mithilesh Chaturvedi Birth anniversary Special Know Unknown facts about actors love life and Filmy Career
मिथिलेश चतुर्वेदी - फोटो : अमर उजाला

बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता मिथिलेश चतुर्वेदी आज भले ही हमारे बीच नहीं है, लेकिन दर्शकों के दिलों में आज भी अमर हैं। इंडस्ट्री में मिथिलेश ने एक ऐसे अभिनेता की छवि बनाई, जो छोटे से रोल में जान डाल देते थे। मिथिलेश चतुर्वेदी थिएटर के मंझे हुए कलाकार थे। 15 अक्तूबर 1954 को लखनऊ में जन्मे मिथिलेश का आज जन्मदिवस है। तो चलिए इस खास दिन पर जानते हैं उनकी जिंदगी से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें...

Mithilesh Chaturvedi Birth anniversary Special Know Unknown facts about actors love life and Filmy Career
मिथिलेश चतुर्वेदी। - फोटो : amar ujala

थिएटर के बाद फिल्म इंडस्ट्री में रखा कदम
अभिनेता लखनऊ के रहने वाले हैं और यहीं से उन्होंने पढ़ाई पूरी की और करियर के लिए थिएटर को चुना। मिथिलेश चतुर्वेदी के बारे में बहुत कम लोग ही जानते हैं कि वह सरकारी कर्मचारी भी रह चुके हैं। अभिनेता ने अपने करियर की शुरूआत काफी देर से की थी। थिएटर के बाद अभिनेता ने टीवी सीरियल और फिल्मों की ओर रूख किया। फिल्म इंडस्ट्री में अभिनेता ने 1997 में आई बॉलीवुड फिल्म 'भाई -भाई' से डेब्यू किया था।

Mithilesh Chaturvedi Birth anniversary Special Know Unknown facts about actors love life and Filmy Career
मिथिलेश चतुर्वेदी - फोटो : सोशल मीडिया

'स्कैम 1992' से ओटीटी डेब्यू
अभिनेता को इंडस्ट्री में असल पहचान फिल्म 'कोई मिल गया' से मिली। इसमें अ उन्होंने ऋतिक रोशन के कंप्यूटर टीचर का किरदार निभाया था। इसके बाद तो अभिनेता ने गदर: एक प्रेम कथा, सत्या, कृष, रेडी, बंटी बबली, अशोका, ताल समेत कई बड़ी फिल्मों में काम किया। डिजिटल डेब्यू की बात करें तो मिथिलेश ने 2020 में आई वेब सीरीज 'स्कैम 1992' से ओटीटी दुनिया में कदम रखा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Mithilesh Chaturvedi Birth anniversary Special Know Unknown facts about actors love life and Filmy Career
मिथिलेश चतुर्वेदी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई

निधन से कुछ प्रोजेक्ट रह गए थे अधूरे
मिथिलेश चतुर्वेदी के चले जाने के बाद उनके शूट किए कुछ प्रोजेक्ट भी अधर में रह गए थे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, वह बांछड़ा जर्नी ऑफ ए प्रॉस्टिट्यूट, फिजा और तपिश  जैसे फिल्में अधूरी रह गई। 'बांछड़ा' प्री-प्रॉडक्शन में थी तो वहीं 'फिजा' पोस्ट प्रॉडक्शन में थी। दोनों ही फिल्मों में अभिनेता काम रहे थे ,लेकिन निधन के बाद पूरी नहीं हो पाई।

विज्ञापन
Mithilesh Chaturvedi Birth anniversary Special Know Unknown facts about actors love life and Filmy Career
मिथिलेश चतुर्वेदी - फोटो : सोशल मीडिया

2022 में दुनिया को कहा अलविदा
3 अगस्त 2022 को मिथिलेश चतुर्वेदी ने अंतिम सांस ली। अभिनेता दिल की बीमारी से जूझ रहे थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुछ दिन पहले ही उन्हें हार्ट अटैक आया था, जिसके बाद वह होमटाउन शिफ्ट हो गए थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed