फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'तुम बिन' की खूबसूरत हीरोइन अब दिखने लगी हैं ऐसी, पति के साथ संभाल रहीं करोड़ों का बिजनेस

Mon, 09 Dec 2019 06:55 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Mon, 09 Dec 2019 06:55 PM IST
विज्ञापन
Monday Flashback Sandali Sinha Tum Bin Actress Looks Like Now
संदली सिन्हा - फोटो : Twitter

डायरेक्टर अनुभव सिन्हा की पहली फिल्म तुम बिन तो आपको याद ही होगी। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी। तुम बिन में संदली सिन्हा, प्रियांशु चटर्जी, राकेश वशिष्ठ और हिमांशु मलिक ने मुख्य भूमिका निभाई थी। इस फिल्म से संदली सिन्हा और प्रियांशु चटर्जी ने डेब्यू किया था। अभी कुछ दिनों पहले हमने आपको प्रियांशु चटर्जी के बारे में बताया था। आइए आज बात करते हैं तुम बिन की खूबसूरत हीरोइन संदली सिन्हा की।

Monday Flashback Sandali Sinha Tum Bin Actress Looks Like Now
संदली सिन्हा - फोटो : Twitter
'तुम बिन' के बाद संदली सिन्हा को कई और फिल्मों के मौके मिले, लेकिन उनमें वो कोई खास करिश्मा नहीं दिखा पाईं, जिसकी वजह से उन्हें साइड रोल मिलने शुरु हो गए। एक लीड हीरोइन की लीग से निकलकर संदली सिन्हा कब साइड हीरोइन की फेहरिस्त में आ गईं उन्हें भी खुद पता नहीं चला।
Monday Flashback Sandali Sinha Tum Bin Actress Looks Like Now
संदली सिन्हा - फोटो : Twitter
लाख कोशिशों के बाद भी जब संदली सिन्हा बॉलीवुड में अपने कदम ठीक से नहीं जमा पाईं तो उन्होंने 2005 में बिजनेसमैन किरण सालस्कर से शादी कर ली। शादी के बाद संदली सिन्हा ने करीब 7-8 सालों का ब्रेक लिया और फिर से साउथ फिल्मों में वापसी की। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Monday Flashback Sandali Sinha Tum Bin Actress Looks Like Now
Sandali Sinha - फोटो : social media
आज फिल्मों के अलावा संदली सिन्हा अपने बिजनेस पर फोकस कर रही हैं। क्या आप जानते हैं कि संदली सिन्हा आज एक बेकरी की फाउंडर हैं ? संदली सिन्हा आज कंट्री ऑफ ओरिजिन को संभाल रही हैं जो देश की सबसे बड़ी बेकरी में से एक है। इस बेकरी की नींव उन्होंने अपने पति किरण सालस्कर के साथ मिलकर रखी।
विज्ञापन
Monday Flashback Sandali Sinha Tum Bin Actress Looks Like Now
संदली सिन्हा

संदली सिन्हा और किरण सालस्कर की कई फूड चेन हैं और हॉस्पिटैलिटी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में भी वो अपनी सेवाएं दे रहे हैं। संदली के दो बच्चे भी हैं, लेकिन फिल्मों से दूर रहकर भी संदली सिन्हा ने जिस तरह खुद को मेनटेन करके रखा है। संदली आखिरी बार तुम बिन 2 में स्पेशल अपीरियंस में दिखाई दी थीं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed