बॉलीवुड और अंडरवर्ल्ड के रिश्तों पर अक्सर बहस होती आई है। कहा तो ये भी जाता है कि कुछ साल पहले तक अंडरवर्ल्ड का पैसा फिल्मों में भी लगता था। भारत के मोस्ट वांडेट आतंकी दाऊद इब्राहिम की पार्टी में अक्सर बॉलीवुड सितारे नजर आया करते थे। कुछ अभिनेत्रियों भी इन अंडरवर्ल्ड डॉन के प्यार में गिरफ्त हो गई थीं। आज कहानी उन्हीं अभिनेत्रियों की...
अंडरवर्ल्ड ले डूबा इन पांच अभिनेत्रियों का करियर, किसी को हुई जेल तो कोई बना संन्यासी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोनिका बेदी और अबू सलेम
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम आता है। एक्ट्रेस मोनिका बेदी और अंडरवर्ल्ड डॉन अबू सलेम का दाऊद इब्राहम के राइट हैंड कहे जाने वाले अबू सलेम से प्यार करना मोनिका के करियर पर भारी पड़ा। मोनिका भले ही कम फिल्मों में नजर आई हों लेकिन उनके काम को हमेशा पसंद किया गया। मोनिका के मुताबिक वो नहीं जानती थीं कि अबू सलेम अंडरवर्ल्ड का सदस्य है। 18 सितंबर 2002 को फर्जी पासपोर्ट के मामले में मोनिका को गिरफ्तार किया गया था। यहीं से दोनों के प्यार का अंत हो गया।
मंदाकिनी और दाऊद इब्राहिम
'राम तेरी गंगा मैली' हीरोइन मंदाकिनी को 1994-95 में दुबई शारजाह में भारत-पाकिस्तान के क्रिकेट मैच के दौरान अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के साथ देखा गया। दोनों की फोटो और कई कहानियों ने सुर्खियां भी बटोरीं। लेकिन मंदाकिनी ने हमेशा इस बात को खारिज किया। मंदाकिनी का करियर 1996 में आई फिल्म जोरदार के साथ खत्म हो गया। कहा ये भी गया कि दाऊद के चलते ही कई फिल्मों में मंदाकिनी को लिया गया। बदनामी हुई तो काम मिलना कम हो गया।
ममता कुलकर्णी और विक्की गोस्वामी
ममता कुलकर्णी को एक समय पर बॉलीवुड की चोटी की अभिनेत्रियों में गिना जाता था। बड़े-बड़े एक्टर उनके साथ काम करना चाहते है। करियर के तेजी से बढ़ते ग्राफ को ममता की एक गलती ने गर्त में मिला दिया। उनका नाम अंडरवर्ल्ड के सरगनाओं से जुड़ने लगा था। उनकी नजदीकियां ड्रग माफिया विक्की गोस्वामी से बढ़ने लगी थीं और फिर दोनों ने शादी भी की। 2016 में ममता कुलकर्णी को केन्या एयरपोर्ट पर पति विक्की गोस्वामी के साथ ड्रग तस्करी के मामले में पुलिस ने गिरफ्तार किया। इस मामले में ममता को पूछताछ के बाद छोड़ दिया। बताया जाता है कि अब ममता संन्यासी बनकर जीवन बिता रही हैं।
सोना और हाजी मस्तान
एक वक्त पर अंडरवर्ल्ड में हाजी मस्तान की तूती बोलती थी। हाजी मस्तान ने सोना को पहली बार अपने प्रोडक्शन की एक फिल्म में देखा था और उसी वक्त उसने सोना से शादी करने का फैसला कर लिया। शादी का प्रस्ताव लेकर हाजी मस्तान सोना और उनकी मां के पास पहुंचा। सोना ने हाजी मस्तान के शादी के प्रपोजल को स्वीकार कर लिया। दोनों की शादी हुई लेकिन डॉन की मौत के बाद सोना को बदहाली से गुजरना पड़ा।