सलमान खान बॉलीवुड के ऐसे कलाकार हैं, जिनकी फैन फॉलोइंग करोड़ों में है। फैंस को उनकी फिल्मों का बेसब्री से इंतजार रहता है। कोरोना महामारी की वजह से लंबे समय से सलमान खान की लीड रोल वाली कोई भी फिल्म बड़े पर्दे पर रिलीज नहीं हो सकी है। उनकी आखिरी रिलीज फिल्म 'राधे' भी ओटीटी पर रिलीज की गई थी। अब जब कोरोना की असर कम हो गया है और सिनेमाघर पूरी तरह से खुल चुके हैं तो फैंस सल्लू भाई को सिल्वर स्क्रीन पर देखने के लिए काफी बेसब्र हुए जा रहे हैं। आज हम आपको सलमान की उन अपकमिंग फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके बारे में कयास लगाए जा रहे हैं कि ये साउथ की कई बड़ी सुपरहिट फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ सकती हैं। आइए जानते हैं कौन सी हैं वो फिल्में...
Salman Khan: बैक टू बैक फिल्मों से बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाएंगे सलमान खान, तोड़ेंगे आरआरआर-केजीएफ 2 का रिकॉर्ड?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलमान खान की 'एक था टाइगर' और 'टाइगर जिंदा है' बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी। फैंस को सलमान की ये दोनों ही फिल्में खूब पसंद आई थीं। ऐसे में लोग अपने फेवरेट एक्टर को जल्द से जल्द टाइगर 3 में देखना चाहते हैं। हाल ही में फिल्म का एक टीजर रिलीज किया गया था जिसे देखकर दर्शक काफी उत्साहित हो गए थे। यशराज फिल्म्स के बैनर तल बनी इस फिल्म का निर्देशन मनीष शर्मा ने किया है।
सलमान की इस फिल्म की लंबे समय से चर्चा है। आए दिन इस फिल्म को लेकर कोई न कोई नया अपडेट मिलते रहता है। हाल ही में इस फिल्म में सलमान का लुक सामने आया था जिसे देखकर फैंस हैरान रह गए थे। अब खबर है कि फिल्म में राम चरण भी नजर आ सकते हैं। इस फिल्म का निर्देशन फरहाद सामजी कर रहे हैं। इससे पहले वह हाउसफुल 4 और बच्चन पांडे का निर्देशन कर चुके हैं।
अनीस बजमी के निर्देशन में साल 2005 में बनी सुपरहिट फिल्म नो एंट्री को आज भी लोग देखना पसंद करते हैं। इस फिल्म में सलमान के प्रेम का किरदार काफी लोकप्रिय हुआ था। यही वजह है कि अब इस फिल्म का सीक्वल का लोगों इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में यह बात सामने आई थी कि इस फिल्म में सलमान के अलावा 10 एक्ट्रेस नजर आने वाली है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म का निर्देशन भी अनीस बज्मी ही करेंगे।
सलमान की फिल्म बजरंगी भाईजान को लोगों ने काफी पसंद किया था। यह सलमान खान की ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक है। हाल ही में एक इवेंट के दौरान सलमान खान ने इस फिल्म को लेकर हिंट दिया था जिसकी वजह से लोग इस फिल्म के सीक्वल को लेकर काफी एक्साइटेड हो गए थे।