फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jammu Kashmir: जम्मू कश्मीर का गुलमर्ग फिल्म मेकर्स की पहली पसंद, घाटी के इन इलाकों में हुई सबसे ज्यादा शूटिंग

Tue, 20 Sep 2022 09:05 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Tue, 20 Sep 2022 09:05 PM IST
विज्ञापन
Most Bollywood films have been shot in jammu and Kashmir loction like Sonmarg Dal Lake Gulmarg
जम्मू कश्मीर में हुई फिल्मों की शूटिंग - फोटो : सोशल मीडिया

एक समय था जब जम्मू और कश्मीर शूटिंग के लिए हर फिल्म मेकर्स की पहली पसंद हुआ करता था। हिंदी सिनेमा की यहां पर अनगिनत फिल्मों को शूट किया गया है। लेकिन समय के साथ यहां बदलते माहौल ने सब कुछ खराब कर दिया। फिल्म मेकर्स ने यहां पर जाना छोड़ दिया। इसके अलावा, घाटी में फैले आतंक की वजह से सिनेमाघर तक बंद हो गए। लेकिन अब 32 साल के लंबे इंतजार के बाद जम्मू-कश्मीर में सिनेमाघर खुलने जा रहे हैं। ऐसे में करीब तीन दशकों के बाद शोपियां और पुलवामा के लोग अगले सप्ताह से थिएटर में फिल्म देखने का लुत्फ उठा पाएंगे। इसके अलावा, फिल्म मेकर्स ने भी घाटी का रुख करना शुरू कर दिया है। ऐसे में आपको उन जगहों के बारे में बताते हैं, जो जम्मू कश्मीर में शूटिंग के लिए सबसे ज्यादा लोकप्रिय हैं।

Most Bollywood films have been shot in jammu and Kashmir loction like Sonmarg Dal Lake Gulmarg
ये जवानी है दिवानी, राजी - फोटो : सोशल मीडिया

इमरान हाशमी कर रहे हैं शूटिंग
इन दिनों, जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में इमरान हाशमी अपनी फिल्म 'ग्राउंड जीरो' की शूटिंग कर रहे हैं। इससे पहले, अभिनेता ने श्रीनगर में अपनी इसी फिल्म की शूटिंग की थी। श्रीनगर में फिल्म 'राजी', 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' और 'यह जवानी है दिवानी' जैसी कई शानदार फिल्में शूट हुई थीं। 'राजी' की शूटिंग 'पहलगाम' में भी चली थी। जम्मू-कश्मीर का यह इलाका शूटिंग के लिए काफी ज्यादा लोकप्रिय है। 

Most Bollywood films have been shot in jammu and Kashmir loction like Sonmarg Dal Lake Gulmarg
फितूर, बजरंगी भाईजान - फोटो : सोशल मीडिया

इन जगहों पर हुई सबसे ज्यादा शूटिंग
श्रीनगर और पहलगाम के अलावा, जम्मू और कश्मीर में डल झील, सोनमर्ग, दूधपथरी, गुलमर्ग, निशांत बाघ जैसे इलाके शूटिंग के लिए सबसे ज्यादा पॉपुलर है। सलमान खान की 'बजरंगी भाईजान' के कुछ हिस्से सोनमर्ग में शूट हुए थे। इसके अलावा, यह फिल्म जोजिला दर्रा और अटारी वाघा बॉर्डर पर भी शूट हुई थी। वहीं, 'नोटबुक' और 'फितूर' समेत कुछ फिल्में डल झील के आसपास वाले इलाकों में शूट की गई थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Most Bollywood films have been shot in jammu and Kashmir loction like Sonmarg Dal Lake Gulmarg
जब तक है जान - फोटो : सोशल मीडिया

गुलमर्ग सबसे पंसदीदा जगह
घाटी की सबसे खूबसूरत जगहों में से एक गुलगर्म में 'फैंटम', 'जब तक है जान', 'हाईवे', 'ये जवानी है दिवानी', 'बॉबी', 'आप की कसम' जैसी कई फिल्मों की शूटिंग हुई है। अगर कहा जाए कि शूटिंग के लिए फिल्म मेकर्स की यह पसंदीदा जगह में से एक है, तो गलत नहीं होगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed