सब्सक्राइब करें

Movie Release: सिनेमाघरों में रिलीज हुईं छह फिल्में, बॉक्स ऑफिस फिर देखने को मिली बॉलीवुड बनाम साउथ की लड़ाई

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Fri, 22 Jul 2022 08:56 AM IST
विज्ञापन
Movie release this week Shamshera Rk/RKAY Thank you bollywood hollywood south and punjabi films
Shamshera, paws of the fury, thankyou - फोटो : social media

सिनेमा की दुनिया अपने दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए हमेशा तैयार रहती है। हफ्ते का हर शुक्रवार काफी खास होता है क्योंकि इस दिन कई कलाकारों की किस्मत तय होती है। शुक्रवार के दिन ही सिनेमाघरों में नई फिल्में रिलीज होती हैं, जिसका दर्शक बेसब्री से इंतजार करते हैं। जुलाई महीने के तीसरे हफ्ते में बॉक्स ऑफिस पर कई बड़ी फिल्में रिलीज हो गई हैं। इस हफ्ते जहां फिल्म 'शमशेरा' से रणबीर कपूर पर्दे पर लौट रहे हैं, वहीं उन्हें टक्कर देने रजत कपूर की फिल्म 'आरके/आरकेएवाय' भी रिलीज हो गई है। इनके अलावा सिनेमाघरों में कई तमिल-तेलुगू और पंजाबी फिल्में भी रिलीज हुई हैं। तो, चलिए आपको बताते हैं इस हफ्ते कौन-सी फिल्में आपका मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं। 

Trending Videos
Movie release this week Shamshera Rk/RKAY Thank you bollywood hollywood south and punjabi films
शमशेरा का नया पोस्टर - फोटो : social media

फिल्म का नाम- शमशेरा
कब होगी रिलीज- 22 जुलाई, 2022
अभिनेता रणबीर कपूर की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'शमशेरा' चर्चाओं में बनी हुई है। फिल्म से रणबीर कपूर लंबे समय बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। 'शमशेरा' में जहां रणबीर कपूर डबल रोल में नजर आएंगे, वहीं संजय दत्त विलेन का किरदार निभाएंगे। इसके साथ ही 'शमशेरा' में दर्शकों को पहली बार रणबीर-वाणी कपूर की जोड़ी भी दिखाई देगी। फैंस के बीच फिल्म को लेकर इसके एलान के समय से काफी बज बना हुआ था, जो अब खत्म होने जा रहा है। 'शमशेरा' इस शुक्रवार यानी 22 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Movie release this week Shamshera Rk/RKAY Thank you bollywood hollywood south and punjabi films
आरके/ आरकेएवाय - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

फिल्म का नाम- आरके/ आरकेएवाय
कब होगी रिलीज- 22 जुलाई, 2022
'शमशेरा' के अलावा इस लिस्ट में 'आरके/ आरकेएवाय' का नाम भी शामिल है। फिल्म में रजत कपूर के साथ-साथ मल्लिका शेरावत, रणवीर शौरी और कुब्रा सैत भी मुख्य भूमिकाओं में दिखाई देने वाले हैं। 'आरके/ आरकेएवाय' से अभिनेत्री मल्लिका कई वर्षों बाद बड़े पर्दे पर कमबैक करने जा रही हैं, जिसके लिए दर्शकों के मन में थोड़ बहुत उत्साह तो जरूर होगा। फिल्म में अभिनय करने के अलावा इसका निर्देशन और लेखन भी रजत कपूर ने ही किया है। 

Movie release this week Shamshera Rk/RKAY Thank you bollywood hollywood south and punjabi films
थैंक्यू - फोटो : social media

फिल्म का नाम- थैंक्यू
कब होगी रिलीज- 22 जुलाई, 2022 
साउथ के अभिनेता नागा चैतन्य की रोमांटिक एंटरटेनर फिल्म 'थैंक्यू' भी 22 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। फिल्म का निर्देशन साउथ के निर्देशक विक्रम कुमार ने किया है। 'थैंक्यू' में नागा चैतन्य के अलावा अविका गौर और मालविका नायर भी अहम भूमिकाओं दिखाई देंगी। फिल्म की कहानी को साल 2000 में सेट किया गया है। 

विज्ञापन
Movie release this week Shamshera Rk/RKAY Thank you bollywood hollywood south and punjabi films
मलयनकुंजू - फोटो : social media

फिल्म का नाम- मलयनकुंजू
कब होगी रिलीज- 22 जुलाई, 2022
साउथ इंडस्ट्री के राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेता फहद फासिल अपने फैंस को उत्साहित करने में कभी भी असफल नहीं होते हैं। अभिनेता को आखिरी बार ब्लॉकबस्टर फिल्म 'पुष्पा' में देखा गया था, जिसके लिए उन्हें खूब प्रशंसा भी मिली थी। 'पुष्पा' में दमदार अभिनय करने के बाद अब वह अपनी फिल्म 'मलयनकुंजू' के साथ लौट रहे हैं। यह एक मलयालम फिल्म है, जो 22 जुलाई को रिलीज हो गई है। यह फिल्म केरल में हुई भूस्खलन की एक सत्य घटना पर आधारित है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed