आमिर खान की बेटी आयरा खान और नूपुर शिकरे ने 10 जनवरी को उदयपुर में धूमधाम से शादी की थी। इससे पहले जोड़े ने 3 जनवरी को मुंबई में शादी पंजीकृत कराई थी। आमिर ने बीती शाम 13 जनवरी को बीकेसी जियो सेंटर में अपनी बेटी और दामाद की शादी का रिसेप्शन दिया। रिसेप्शन पार्टी में आयरा लाल लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। वहीं, नूपुर भी ब्लैक शेरवानी में हैंडसम लग रहे हैं। आमिर खान की बेटी की शादी के रिसेप्शन में कई मशहूर हस्तियां शामिल हुईं। आयरा-नूपुर के ग्रैंड रिसेप्शन में मुकेश अंबानी और नीता अंबानी ने भी शिरकत की।
Ira-Nupur Reception: आयरा के रिसेप्शन में मुकेश-नीता अंबानी ने लूटी महफिल, दोनों के स्टाइल ने खींचा सबका ध्यान
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकांक्षा गुप्ता
Updated Sun, 14 Jan 2024 12:18 PM IST
सार
मुकेश अंबानी और नीता अंबानी शनिवार रात आयरा खान की शादी के रिसेप्शन में शामिल होते हुए नजर आए। आयरा और नूपुर शिकरे की रिसेप्शन पार्टी में मुकेश अंबानी और नीता अंबानी ने सारी लाइमलाइट लूट ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन