फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pankaj Tripathi Interview: ईश्वर सबके साथ नहीं रह सकता, वह माता-पिता के रूप में मिलता है

Sun, 14 Jan 2024 10:47 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Sun, 14 Jan 2024 10:47 AM IST
सार

बहुमुखी प्रतिभा से संपन्न  पंकज त्रिपाठी की इस साल की पहली फिल्म 'मैं अटल हूं' अगले हफ्ते रिलीज हो रही है। फिल्म में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी बने पंकज बाजपेयी से एक खास बातचीत।

विज्ञापन
Pankaj Tripathi Interview on Main Atal Hoon Bhanushali Studios Vinod Bhanushali Ravi Jadhav
पंकज त्रिपाठी - फोटो : अमर उजाला

बीते साल सिनेमाघरों में ‘फुकरे 3’ और ‘ओएमजी 2’ में अपने अभिनय से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करने वाले अभिनेता पंकज त्रिपाठी की इस साल की पहली फिल्म 'मैं अटल हूं' अगले हफ्ते रिलीज हो रही है। फिल्म में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी बने पंकज से एक खास बातचीत।

Pankaj Tripathi Interview on Main Atal Hoon Bhanushali Studios Vinod Bhanushali Ravi Jadhav
पंकज त्रिपाठी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म 'मैं अटल हूं' के लिए निर्माता विनोद भानुशाली का प्रस्ताव आने पर आपकी पहली प्रतिक्रिया क्या थी?

दरअसल, मैं समझ ही नहीं पाया कि क्या प्रतिक्रिया दूं। प्रस्ताव के साथ उन्होंने मुझे एक फोटो दिखाया जो मेरा ही था लेकिन मैं पहचान नहीं पाया कि वह मैं ही हूं। उन्होंने अटलजी के गेटअप में मेरा वह फोटो कंप्यूटर ग्राफिक्स की मदद से बनाया था। मेरे मन में पहला ख्याल यही आया कि क्या मैं इस किरदार को निभाने के योग्य हूं? मैंने पूरी ईमानदारी के साथ अपना काम किया है, इसका मूल्यांकन मैं दर्शकों पर छोड़ता हूं।

Pankaj Tripathi Interview on Main Atal Hoon Bhanushali Studios Vinod Bhanushali Ravi Jadhav
पंकज त्रिपाठी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

कभी अटल बिहारी वाजपेयी को सुनने या देखने का मौका मिला?

मैं अटलजी का बहुत बड़ा प्रशंसक रहा हूं। उनको सुनने पटना के गांधी मैदान की दो रैलियों में जाना मुझे अब भी याद है। उनकी बायोपिक करने का सबसे बड़ा खतरा यही मुझे समझ आया कि कहीं मैं उनकी मिमिक्री करता यानी नकल उतारता न दिखूं। बतौर अभिनेता मैं उनका व्यक्तित्व जी सकता हूं। उनके विचार पकड़ सकता हूं लेकिन उनकी आवाज? वह मैं नहीं निकाल सकता। मैं अटल जैसा दिख नहीं सकता, अटल जैसा सुनाई नहीं दे सकता लेकिन, हां अभिनय के जरिये मैंने ये करने की पूरी कोशिश की है कि 'मैं अटल हूं'। अटलजी को लोगों ने देखा है। मैं उन जैसा नहीं बन सकता। फिल्म देखकर लोगों करुणा और देशभक्ति का भाव जगे, बस यही हमारी कोशिश है।

श्रुति की तस्वीरों के बीच में आए धर्मेंद्र, साउथ अभिनेत्री ने कुछ यूं दिया रिएक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
Pankaj Tripathi Interview on Main Atal Hoon Bhanushali Studios Vinod Bhanushali Ravi Jadhav
पंकज त्रिपाठी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विकास के नवोन्मेष का पहला काम अटल बिहारी वाजपेयी ने किया, आपका अपना अनुभव उनके कार्यों को लेकर क्या रहा है?

अद्भुत ही रहा है। परमाणु परीक्षण से लेकर हाईवे के निर्माण और नदियों को आपस में जोड़ने तक की सारी योजनाएं कालजयी हैं। अब मैं चंदेरी में 'स्त्री 2' की शूटिंग करने के लिए मुंबई से ग्वालियर तक सीधे हवाई जहाज से पहुंच सकता हूं। दिल्ली से कन्याकुमारी तक हाईवे का सफर भी किया है। विकास को लेकर उनकी परिकल्पना अद्भुत रही है।

आयरा के रिसेप्शन में जय सिया राम कहती दिखीं कंगना, रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के लिए हैं उत्सुक

विज्ञापन
Pankaj Tripathi Interview on Main Atal Hoon Bhanushali Studios Vinod Bhanushali Ravi Jadhav
मैं अटल हूं-पंकज त्रिपाठी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अटल के व्यक्तित्व निर्माण में उनके माता पिता का बड़ा योगदान रहा, क्या इसे फिल्म में दिखाया गया है?

हां, इस पक्ष को हमने फिल्म में दिखाया है। उनके बचपन की कुछ निर्णायक घटनाएं हैं, लेकिन अटलजी का समूचा व्यक्तित्व और कृतित्व दो घंटे की फिल्म में समेट पाना बहुत मुश्किल है। फिल्म में ऐसी घटनाओं का चयन किया गया है कि अगर उसे एक धागे में पिरो दिया जाए तो एक कहानी सी लगे।

Shah Rukh Khan: एकेडमी भी हुई शाहरुख खान की दीवानी, डंकी के नॉमिनेशन के बीच शेयर किया DDLJ का यह गाना

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed