{"_id":"5b6961984f1c1bed238b515e","slug":"mulk-actor-prateik-babbar-said-to-raj-babbar-on-drugs","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शराब और ड्रग्स के नशे में धुत ये एक्टर पिता से रहता था नाराज, इस वजह से लगी थी लत","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
शराब और ड्रग्स के नशे में धुत ये एक्टर पिता से रहता था नाराज, इस वजह से लगी थी लत
Tue, 07 Aug 2018 02:39 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 07 Aug 2018 02:39 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Prateik and Raj babbar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
निर्देशक अनुभव सिन्हा की फिल्म 'मुल्क' बॉक्स ऑफिस पर इस शुक्रवार रिलीज हो गई है। वाराणसी की पृष्ठभूमि पर बनी इस फिल्म में ऋषि कपूर ने मुराद अली मोहम्मद का किरदार निभाया है जबकि प्रतीक बब्बर उनके भतीजे के किरदार में हैं जो रास्ते से भटक जाता है। फिल्म प्रमोशन के दौरान एक इंटरव्यू में प्रतीक बब्बर ने अपनी जिंदगी से जुड़े कई राज खोले हैं।
2 of 5
Prateik babbar
बॉलीवुड में जहां एक्टर्स किसी भी तरह के नशे की आदत को छुपाते हैं, वहीं प्रतीक बब्बर ने इस पर खुलकर बात की है। नवभारत टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में प्रतीक बब्बर ने कहा कि 'बचपन से मेरे जेहन में कई सवाल थे, जिसका जवाब नहीं मिलता था। मेरी मां नहीं हैं। मेरे पापा कहां है? जैसे कई सवाल थे जिनका जवाब मैं चाहता था। सही रास्ता नहीं मिलने पर मैं खुद को तबाह कर देना चाहता था।'
3 of 5
Prateik Babbar
प्रतीक बब्बर ने आगे कहा कि 'मुझे हर किसी से नफरत हो गई थी। परिवार, दोस्त, काम, दुनिया हर किसी से। उस दौरान मैंने अपने आप को खो दिया। मैं अपने हालात को स्वीकार नहीं कर पाया। मेरे पिता से बनती नहीं थी। वह मेरी कई बातें टाल जाते थे और मुझसे नाराज रहते थे। अपने बारे में मैं उन्हें सारी बातें बताता था, इसके बावजूद ये होता गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Prateik Babbar
प्रतीक ने कहा कि 'जब मैं सबसे बुरे दौर से गुजर रहा था तब भी उनको पता था। मैं शराब और ड्रग्स लेकर आता था, तब भी उनसे कह देता था कि मैं ऐसा ही हूं। आप मुझे अच्छा समझें या बुरा लेकिन मैं ऐसा ही हूं। वह मुझ पर काफी गुस्सा हुआ करते थे। उस वक्त वह मुझसे काफी नाराज रहा करते थे।'
विज्ञापन
5 of 5
Prateik Babbar
प्रतीक बब्बर ने फिल्म 'जाने तू या जाने ना' से इंडस्ट्री में फिल्मी डेब्यू किया था। फिल्म के लिए प्रतीक को फिल्मफेयर स्पेशल ज्यूरी अवॉर्ड (सर्टिफिकेट) मिला था। 'मुल्क' के बाद प्रतीक बब्बर की आने वाली फिल्म 'अभी तो पार्टी शुरू हुई है' और 'यारम' है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।