फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कंगना के बाद अब मनीष मल्होत्रा को बीएमसी ने भेजा नोटिस, फैशन डिजाइनर पर ऑफिस में 'अनधिकृत परिवर्तन' का लगा आरोप

Thu, 10 Sep 2020 10:14 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Thu, 10 Sep 2020 10:14 AM IST
विज्ञापन
Manish Malhotra Mumbai Office News: BMC issued a show cause notice to fashion designer Manish Malhotra
मनीष मल्होत्रा - फोटो : instagram:manishmalhotra05

अभिनेत्री कंगना रनौत के ऑफिस में 'तोड़फोड़' करने के अलावा बीएमसी ने मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा को भी कारण बताओ नोटिस भेजा था। बीएमसी ने यह नोटिस उन्हें अपने ऑफिस में 'अनधिकृत परिवर्तन' करने पर भेजा था। बीएमसी ने मनीष मल्होत्रा से सात दिनों के अंदर जवाब मांगा है। 


 

Manish Malhotra Mumbai Office News: BMC issued a show cause notice to fashion designer Manish Malhotra
मनीष मल्होत्रा - फोटो : instagram:manishmalhotra05

फैशन डिजाइनर को कंगना के ऑफिस में तोड़फोड़ करने से पहले बीएमसी ने नोटिस भेजा था। बता दें कि बीएमसी ने मनीष मल्होत्रा को सात सितंबर को नोटिस भेजा था। बीएमसी ने अपने नोटिस में आरोप लगाया है कि मनीष मल्होत्रा ने अपने ऑफिस की बिल्डिंग में अनधिकृत परिवर्तन किए हैं। इसके लिए बीएमसी ने उन्हें सात दिनों का समय दिया है और उनसे जवाब मांगा है।

Manish Malhotra Mumbai Office News: BMC issued a show cause notice to fashion designer Manish Malhotra
कंगना रनौत - फोटो : Twitter @KanganaTeam

वहीं बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने हाल ही में अवैध निर्माण और प्लान के मुताबिक ऑफिस का निर्माण नहीं करवाने पर अभिनेत्री कंगना रनौत को भी नोटिस भेजा गया था। अभिनेत्री द्वारा नोटिस का कोई जवाब न देने पर बुधवार को बीएमसी ने कंगना रनौत के ऑफिस के अवैध निर्माण वाली जगह पर तोड़फोड़ की। वहीं बीएमसी की इस कार्रवाई को कंगना ने बदले की भावना बताया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Manish Malhotra Mumbai Office News: BMC issued a show cause notice to fashion designer Manish Malhotra
कंगना रनौत - फोटो : PTI

कंगना रनौत सोशल मीडिया पर हमेशा सक्रिय रहती हैं। उन्होंने ट्विटर पर बीएमसी की कार्रवाई की आलोचना भी की। साथ ही महाराष्ट्र सरकार को बाबर और पाकिस्तान बताया था। कंगना रनौत ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर बीएमसी कर्मचारियों की तस्वीरों को साझा किया था। जिसमें वह कंगना रनौत के ऑफिस में कथित अवैध निर्माण को तोड़ते हुए दिखाई दे रहे थे। इन तस्वीरों को साझा करते हुए कंगना ने महाराष्ट्र सरकार की आलोचना की थी। 
 


 

विज्ञापन
Manish Malhotra Mumbai Office News: BMC issued a show cause notice to fashion designer Manish Malhotra
कंगना रनौत - फोटो : PTI

कंगना रनौत के दफ्तर के बाहर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात था। इन तस्वीरों को साझा करते हुए उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा था, 'बाबर और उसकी सेना।' वहीं एक और तस्वीर साझा करते हुए कंगना रनौत ने अपने ट्वीट में लिखा, 'पाकिस्तान'। तीसरे ट्वीट में बीएमसी की ओर से हो उनके ऑफिस में हो रही कार्रवाई की तस्वीर को साझा करते हुए कंगना ने लिखा, 'मैं कभी गलत नहीं रहती और मेरे दुश्मन बार-बार साबित करते हैं। यही कारण है कि मेरी मुंबई अब पीओके है।' 
 


पढ़ें: कंगना के ऑफिस में बीएमसी की कार्रवाई पर इस अभिनेत्री ने उठाए सवाल, कहा- 'अब इस तरह क्यों?
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed