{"_id":"5d2e10078ebc3e6ced3739b5","slug":"mumbai-building-collapse-arjun-kapoor-to-parineeti-chopra-bollywood-reaction-on-the-accident","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मुंबई के डोंगरी हादसे पर अर्जुन कपूर, परिणीति चोपड़ा समेत कई सेलेब्स ने ऐसे किए ट्वीट","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
मुंबई के डोंगरी हादसे पर अर्जुन कपूर, परिणीति चोपड़ा समेत कई सेलेब्स ने ऐसे किए ट्वीट
Wed, 17 Jul 2019 12:18 PM IST
anand anand
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Wed, 17 Jul 2019 12:18 PM IST
विज्ञापन
Arjun Kapoor, Parineeti Chopra
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंबई के डोंगरी इलाके में मंगलवार को चार मंजिला आवासीय इमारत गिरने से दर्दनाक हादसा हो गया। पीटीआई के मुताबिक, इस हादसे में अब तक 11 लोगों की मौत हो गई जबकि करीब 40 लोग घायल हुए हैं। काफी संख्या में स्थानीय लोग भी बचाव के काम में जुटे। मुंबई बिल्डिंग रिपेयर एंड रिकंस्ट्रक्शन बोर्ड के अनुसार ये इमारत अनधिकृत थी। वहीं इस हादसे पर बॉलीवुड सितारों ने भी अपना दुख प्रकट किया है।
arjun kapoor
- फोटो : social media
सोशल मीडिया के जरिए सितारों ने घायलों के जल्द ठीक होने और मृतकों की आत्मा की शांति की कामना की है। एक्टर अर्जुन कपूर ने ट्विटर पर लिखा- 'मेरी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ हैं जो इस हादसे में अपनों की जान गवां बैठे हैं। उम्मीद करता हूं कि मलबे में फंसे लोगों को सुरक्षित निकाल लिया जाएगा।'
My condolences to the families of those who lost their lives.. I hope the people trapped under the debris are evacuated safely.. #MumbaiBuildingCollapse
— Arjun Kapoor (@arjunk26) July 16, 2019
parineeti chopra
- फोटो : file photo
बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने इस दर्दनाक हादसे पर अपना दुख प्रकट करते हुए ट्वीट किया- 'डोंगरी में हुए इस हादसे के बारे में सुनकर काफी हैरान हुए। इस दुख की घड़ी में मेरी दिल से पीड़ितों और उनके परिवारों के लिए संवेदनाएं हैं।' एक्टर आयुष्मान खुराना ने भी इस हादसे पर अपना दुख सोशल मीडिया पर जाहिर किया है।
Saddened to hear about #MumbaiBuildingCollapse in Dongri! My heart goes out to the victims and their families. ❤
— Parineeti Chopra (@ParineetiChopra) July 16, 2019
Distressing to hear about the #MumbaiBuildingCollapse news.. My thoughts and prayers with the injured ..
— Ayushmann Khurrana (@ayushmannk) July 16, 2019
विज्ञापन
विज्ञापन
Mumbai Dongri Building Collapse
- फोटो : PTI
गौरतलब है कि मुंबई के इस हादसे को लेकर बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के एक अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक सूचना के अनुसार डोंगरी में टंडेल मार्ग पर स्थित भूतल के अतिरिक्त चार मंजिल वाली इस ‘केशरबाई बिल्डिंग’ का एक बड़ा हिस्सा सुबह करीब 11 बजकर 40 मिनट पर गिर गया। पुलिस ने बताया कि हादसे में अभी तक 11 लोगों की मौत हुई है और पांच अन्य घायल हुए हैं।
विज्ञापन
building collapsed in Dongri, Mumbai
- फोटो : ANI
बेहद घनी आबादी और संकरी सड़कों वाले इलाके में स्थित इस इमारत में काफी लोग रह रहे थे। इसके मलबे में कई लोगों के फंसे होने की आशंका है। दमकल विभाग, मुंबई पुलिस और निकाय अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं लेकिन संकरी सड़कों के कारण राहत एवं बचाव कार्य में दिक्कतें आ रही हैं। बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी बचाव कार्य में जुटे हैं और मलबा हटाने में मदद कर रहे हैं।