{"_id":"61010a6a5db52f392a1d6f1f","slug":"mumbai-crime-branch-claims-raj-kundra-spent-lakhs-on-advertising-hotshots-app","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Raj Kundra: हॉटशॉट्स एप के विज्ञापन पर राज कुंद्रा ने खर्च किए थे लाखों, अब हुआ खुलासा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Raj Kundra: हॉटशॉट्स एप के विज्ञापन पर राज कुंद्रा ने खर्च किए थे लाखों, अब हुआ खुलासा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शुभांगी गुप्ता
Updated Wed, 28 Jul 2021 01:17 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
राज कुंद्रा
- फोटो : सोशल मीडिया
Link Copied
पोर्न फिल्म बनाने के मामले में गिरफ्तार राज कुंद्रा इन दिनों जबरदस्त सुर्खियों में हैं। आए दिन मामले से जुड़े नए खुलासे होते रहते हैं। मुंबई पुलिस को राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद कई अहम सुराग हाथ लगे हैं। हाल ही में पुलिस को राज के ऑफिस से एक खुफिया अलमारी मिली थी जिसके जरिये उन्होंने कई अहम खुलासे किए थे। इन्हीं सब खबरों के बीच एक और बड़ी खबर आ रही है कि राज ने अपनी एप हॉटशॉट्स के विज्ञापन पर लाखों रुपये खर्च किए थे।
अपनी एप के विज्ञापन पर लाखों खर्च किए थे
एक पुलिस अधिकारी का कहना है कि उन्हें कुंद्रा के फोन से मिले ईमेल से पाया है कि राज भारत से एप चला रहे थे और एक कंपनी को ईमेल भेजते थे जो प्रमुख अश्लील वेबसाइटों पर विज्ञापन देने में मदद करती है। साइबर फोरेंसिक की मदद से हमने राज कुंद्रा के मोबाइल फोन से कई ईमेल निकाले हैं। राज info@hotshotworld.com से एडवरटाइजिंग प्लेटफॉर्म ट्रैफिक जंकी पर मेल भेजते थे।
क्राइम ब्रांच ने यह भी कहा कि रेड ट्यूब मोबाइल, यू पोर्न मोबाइल और फ्रॉन सहित प्रमुख पोर्न वेबसाइटों पर विज्ञापन प्रकाशित किए गए थे। हमारी जांच में यह सामने आया है कि वह इन प्रमुख पोर्न वेबसाइटों को हॉटशॉट्स एप के विज्ञापन देने के लिए लाखों रुपये देते थे।
Trending Videos
2 of 5
राज कुंद्रा
- फोटो : इंस्टाग्राम
पुलिस लगातार जांच में जुटी हुई है इसलिए स्पष्ट तौर पर कुछ भी बोलना नहीं चाहती। मुंबई पुलिस से जुड़े सूत्रों का कहना है पोर्न इंडस्ट्री में सिर्फ राज कुंद्रा ही नहीं कई और लोग भी जुड़े हुए थे। पुलिस से पूछताछ में कई नाम ऐसे सामने आए हैं, जिन्हें अभी हिरासत में लिया जाना बाकी है। मामले की जांच कर रही टीम के एक अधिकारी ने बताया कि यह मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम का हाल-फिलहाल के दौर का सबसे बड़ा रैकेट पकड़ में आया है। जिसमें नेता से लेकर अभिनेता तक शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
राज कुंद्रा
- फोटो : सोशल मीडिया
पुलिस सूत्रों के मुताबिक उनको संदेह है कि कुंद्रा और उसके करीबी सिर्फ इस इंडस्ट्री से फिल्में बनाकर ही नहीं कमाते थे बल्कि और भी बहुत से काले कारनामे भी इस फेहरिस्त में शामिल होने की आशंका है। इस मामले की जांच कर रहे अधिकारियों का कहना है कि राज कुंद्रा के मामले में कई खुलासे अभी और होने हैं। कई पॉइंट्स पर काम किया जा रहा है।
4 of 5
राज कुंद्रा
- फोटो : इंस्टाग्राम
इस मामले में अब बॉलीवुड से भी जुड़े लोग बोलने लगे हैं। जांच करने वाले अधिकारियों का कहना है कि राज कुंद्रा का पोर्न कारोबार और इसमें शामिल लोग न सिर्फ मुंबई बल्कि देश के कई अलग अलग हिस्सों में फैले होने का शक है। ऐसे कुछ संदिग्ध लोगों पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
5 of 5
राज कुंद्रा
- फोटो : सोशल मीडिया
सूत्रों के मुताबिक कुंद्रा से पहले इस मामले में हिरासत में लिए गए उसके सहयोगी के फोन कॉल के अलावा व्हाट्सएप और एसएमएस से कुछ नेताओं और बड़े अधिकारियों की बातचीत होने के प्रमाण भी हैं। हालांकि अब जांच इस दिशा में हो रही है कि इस पूरे मामले में इन लोगों की क्या संलिप्तता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।