फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ऋतिक रोशन के इस केस को CIU को ट्रांसफर करने पर भड़कीं कंगना रणौत, बोलीं- फिर शुरू हो गई दुखभरी कहानी

Tue, 15 Dec 2020 04:25 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Tue, 15 Dec 2020 04:25 PM IST
विज्ञापन
Mumbai Police transferred complaint of Hrithik Roshan to Crime intelligence unit
ऋतिक रोशन, कंगना रणौत - फोटो : file photo

अभिनेता ऋतिक रोशन के एक मामले को साइबर सेल से क्राइम ब्रांच इंटेलिजेंस यूनिट को ट्रांसफर किया गया है। ऋतिक रोशन को 2013 से 2014 के बीच 100 ईमेल मिले थे। बताया गया कि ये ई-मेल फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत की मेल आईडी से भेजे गए थे। इसे लेकर ऋतिक रोशन ने 2017 में साइबर सेल में एक शिकायत दर्ज कराई थी मामला ट्रांसफर करने की जानकारी मुंबई पुलिस ने खुद दी है। 



Mumbai Police transferred complaint of Hrithik Roshan to Crime intelligence unit
ऋतिक रोशन - फोटो : file photo

न्यूज एजेंसी एएनआई की खबर के अनुसार ऋतिक रोशन के वकील के अनुरोध के बाद मुंबई पुलिस ने अभिनेता के मामले को क्राइम इंटेलिजेंस यूनिट के पास ट्रांसफर कर दिया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ऋतिक रोशन के वकील महेश जेठमलानी ने मामला ट्रांसफर करवाने के लिए मुंबई पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखा था, जिसके बाद यह फैसला लिया गया।  

Mumbai Police transferred complaint of Hrithik Roshan to Crime intelligence unit
ऋतिक रोशन - फोटो : file photo

इस पत्र में महेश जेठमलानी ने कहा कि साल 2013 और 2014 में कथित तौर पर अभिनेत्री कंगना रणौत की ईमेल आईडी से किसी अनजान शख्स द्वारा ऋतिक रोशन को भेजे गए मेल के मामले में अब तक साइबर सेल की ओर से प्रगति नहीं हुई है। ऐसे में इस मामले को क्राइम इंटेलिजेंस यूनिट को ट्रांसफर कर देना चाहिए। साथ ही वकील ने यह भी कहा कि अभिनेता इस पूरे मामले में सहयोग भी कर रहे हैं। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Mumbai Police transferred complaint of Hrithik Roshan to Crime intelligence unit
ऋतिक रोशन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम

ऋतिक रोशन के वकील ने पत्र में आगे कहा कि जिस दिन से इस मामले की शिकायत की गई है तब से अब तक इस मामले की जांच रुकी हुई है। इसलिए हम आपसे अनुरोध करते हैं कि कृपया मामले को देखें और 2016 के बाद से लंबित होने पर जल्द से जल्द जांच पूरी करने के लिए उचित आदेश जारी करें। मेरे क्लाइंट इस मामले में पूरा सहयोग कर रहे हैं और अपनी सभी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइज जमा किए हुए हैं। 

विज्ञापन
Mumbai Police transferred complaint of Hrithik Roshan to Crime intelligence unit
ऋतिक रोशन और कंगना - फोटो : file photo

इस पूरे मामले पर कंगना रणौत ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए ट्वीट किया, 'इसकी दुखभरी कहानी फिर शुरू हो गई, हमारे ब्रेक अप को और उसके तलाक को कई साल बीत गए, लेकिन उन्होंने आगे बढ़ने से इनकार कर दिया है। किसी और महिला को डेट करने से भी इनकार कर दिया है। जब मैं अपने निजी जीवन में कुछ आशा पाने के लिए साहस जुटाती हूं तो वह फिर से वही नाटक शुरू कर देता है। कब तक रोएगा एक छोटे से अफेयर के लिए?'
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed