{"_id":"5ef8889a3120d16be2066962","slug":"nana-patekar-visits-sushnat-singh-rajput-house-rajeev-nagar-in-patna","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सुशांत सिंह राजपूत के पटना वाले घर पहुंचे नाना पाटेकर, परिवार संग मिलकर बांटा दुख","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सुशांत सिंह राजपूत के पटना वाले घर पहुंचे नाना पाटेकर, परिवार संग मिलकर बांटा दुख
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Sun, 28 Jun 2020 05:40 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
सुशांत सिंह के घर पहुंचे नाना पाटेकर
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सुशांत सिंह राजपूत (Sushnat Sungh Rajput Suicide) ने 14 जून को अपने मुंबई वाले घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उनका अंतिम संस्कार मुंबई में ही किया गया। जिसके बाद उनका परिवार पटना लौट आया। सुशांत की मौत के बाद से नेता और अभिनेता सुशांत के घर पहुंच रहे हैं।
2 of 5
सुशांत सिंह के घर पहुंचे नाना पाटेकर
- फोटो : ट्विटर
हाल ही में एक्टर नाना पाटेकर (Nana Patekar) सुशांत के घर पहुंचे और उनकी तस्वीर पर श्रद्धांजलि अर्पित की। नाना पाटेकर ने उनके परिवार से मिलकर दुख व्यक्त किया। सुशांत के घर से नाना पाटेकर की तस्वीरें सामने आईं हैं। जहां वो सुशांत के पिता और बहन के साथ बैठे हुए दिखाई दे रहे हैं।
3 of 5
सुशांत सिंह के घर पहुंचे नाना पाटेकर
- फोटो : ट्विटर
सुशांत की शनिवार को तेरहवीं थी। इससे पहले भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav), पवन सिंह (Pawan Singh) और अक्षरा सिंह (Akshara Singh) भी पटना स्थित उनके घर पहुंचे थे। जहां उन्होंने सुशांत के पिता और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मुलाकात की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सुशांत सिंह राजपूत
- फोटो : ट्विटर
सुशांत सिंह राजपूत का जन्म 21 जनवरी 1986 को पटना, बिहार में हुआ था। हालांकि मूल रूप से सुशांत पूर्णिया जिले के मालदहा गांव के रहने वाले हैं। सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की आत्महत्या से उनके फैंस लेकर परिवार तक सभी लोग दुखी हैं। सोशल मीडिया पर फैंस सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 5
सुशांत सिंह राजपूत
- फोटो : सोशल मीडिया
14 जून को हुई इस घटना के बाद पुलिस अब तक सुशांत सिंह राजपूत से जुड़े लगभग 27 लोगों से पूछताछ कर चुकी है। सुशांत की पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी आ चुकी है जिसमें मौत का कारण दम घुटना बताया गया है। इसके अलावा उनके शरीर पर किसी भी प्रकार की कोई चोट या खरोंच के निशान नहीं हैं। पुलिस की छानबीन जारी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।