फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नंदिता दास के पिता पर लगा जबरन किस करने का आरोप, बोले- 'इतने लोगों से मिलता हूं याद थोड़ी रहता है'

Wed, 17 Oct 2018 10:21 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 17 Oct 2018 10:21 AM IST
विज्ञापन
Nandita Das father Jatin Das accused of sexual harassment he replied its disgusting
jatin das
हाल ही में नंदिता दास ने #Metoo का सपोर्ट करते हुए कहा था कि किसी के खिलाफ यौन शोषण के आरोप साबित हो जाते हैं तो हम उनके साथ काम नहीं करेंगे। नंदिता के साथ जोया अख्तर, मेघना गुलजार, कोंकणा सेन शर्मा, किरण राव, नित्या मेहरा, रीमा कागती, रुचि नारायण, सोनाली बोस और गौरी शिंदे ने भी इस बात का सपोर्ट किया था ।'
Nandita Das father Jatin Das accused of sexual harassment he replied its disgusting
jatin das
अब खबर है कि नंदिता दास के पिता जतिन दास पर भी यौन उत्पीड़न के आरोप लगे हैं । संरक्षणवादी कार्यकर्ता निशा बोरा ने जतिन पर आरोप लगाते हुए कहा, 'अपने खिड़की गांव स्थित स्टूडियो में उन्होंने मेरा यौन उत्पीड़न किया था।' वहीं जतिन ने इन आरोपों को हास्यास्पद और अशिष्ट करार देते हुए झूठा बताया है।
Nandita Das father Jatin Das accused of sexual harassment he replied its disgusting
jatin das
निशा बोरा ने ट्वीट किया, 'मैं जतिन से उनके स्टूडियो में खिड़की गांव में मिली थी। उन्होंने मुझे पकड़ने की कोशिश की थी। मैं घबराकर उनसे दूर हो गई। इसके बाद उन्होंने फिर ऐसा करने की कोशिश की। इस बार वह भद्दे तरीके से मेरे होठों को चूमने में कामयाब रहे।' बता दें कि बोरा एलरहिनो पेपर की सह संस्थापक है।
 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Nandita Das father Jatin Das accused of sexual harassment he replied its disgusting
jatin das
बोरा ने कहा कि वह दास से 2004 में इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में मिली थीं। उस समय बोरा की उम्र 28 साल थी । बोरा ने कहा, 'मैं आज भी उनकी दाढ़ी की चुभन महसूस करती हूं। मैं उन्हें धक्का देकर दूर हो गई। उस समय उन्होंने मुझसे कहा था कि आओ भी, अच्छा लगेगा। मेरा मानना था कि इस बारे में बात करने से दिक्कत पैदा होगी।'
 

 
विज्ञापन
Nandita Das father Jatin Das accused of sexual harassment he replied its disgusting
nandita das
'मुझे लगता था कि उस मुसीबत के लिए मैं खुद जिम्मेदार हूं और मुझे ही उससे निपटना है। मैं खुद को दोषी और शर्मिंदा महसूस करती थी। 42 साल की बोरा का कहना है कि वो उनकी बेटी नंदिता दास से भी छोटी थीं । इस बारे में जब जतिन दास से पूछा गया तो उन्होंने इन आरोपों का खंडन किया । 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed