{"_id":"5cbfe84fbdec2213e273127f","slug":"narendra-modi-did-not-watch-any-movie-after-become-pm","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पीएम मोदी ने देखी हैं बॉलीवुड की ये 2 फिल्में, पहली बार अक्षय कुमार के सामने किया खुलासा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
पीएम मोदी ने देखी हैं बॉलीवुड की ये 2 फिल्में, पहली बार अक्षय कुमार के सामने किया खुलासा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Wed, 24 Apr 2019 12:17 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
अक्षय कुमार प्रधानमंत्री मोदी के साथ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अक्षय कुमार ने प्रधानमंत्री मोदी के साथ गैर राजनीतिक साक्षात्कार किया है। इस इंटरव्यू में प्रधानमंत्री ने अपने जीवन से जुड़ी कई बातें बताईं। साथ ही चुटकले भी सुनाए। इस इंटरव्यू में अक्षय कुमार ने पीएम मोदी से कई सवाल किए जिसके प्रधानमंत्री मोदी ने बड़ी ही तत्परता से जवाब दिया। आइए आपको इस इंटरव्यू की कुछ खास बातें बताते हैं।
2 of 5
akshay kumar, pm modi
- फोटो : social media
अक्षय कुमार ने जब प्रधानमंत्री मोदी से फिल्म देखने के बारे में सवाल किया तो उन्होंने कहा- मैं बचपन में अपने दोस्त दशरथ के साथ थियेटर में फिल्में देखता था। उसके पिता थियेटर के बाहर चना बेचते थे और जब सीट खाली होती थी तो थियेटर मालिक से कहकर हमें अंदर भेज देते थे। अक्षय ने जब पूछा कि हाल ही में आपने कौन सी फिल्में देखी तो इस पर पीएम मोदी ने हैरान करने वाला जवाब दिया।
3 of 5
PM Narendra Modi with Akshay Kumar
- फोटो : twitter@bjp4india
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- मैंने बतौर प्रधानमंत्री एक भी फिल्म नहीं देखी। मेरे पास समय की कमी है। हालांकि मुख्यमंत्री पद पर रहते हुए मैंने अमिताभ बच्चन की गुजारिश पर उनकी फिल्म 'पा' देखी थी। इसके बाद अनुपम खेर की आतंकवाद पर आधारित फिल्म 'अ वेडनेसडे' देखी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
्े
इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी से अक्षय कुमार ने अपनी फिल्म टॉयलेट एक प्रेम कथा को लेकर बात की। इस पर पीएम मोदी ने कहा- मैंने बेशक ये फिल्म न देखी हो लेकिन लोगों को इसे देखने के लिए बहुत प्रेरित किया। गाने सुनने के सवाल पर पीएम मोदी ने कहा- मैं आज कल के गाने नहीं सुनता हूं।
विज्ञापन
5 of 5
अक्षय कुमार प्रधानमंत्री मोदी के साथ
बता दें इससे पहले इस इंटरव्यू का टीजर रिलीज किया गया था। इंटरव्यू देखने के लिए लोगों के बीच काफी उत्सुकता देखने को मिल रही थी। उधर, अक्षय कुमार की तारीफ की जा रही है। लोग प्रधानमंत्री मोदी की वाहवाही करते नजर आ रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।