फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

किस्सा: अचानक राज कपूर के बेडरूम में पहुंच गई थीं नरगिस दत्त, इस वजह से रिश्ता खत्म करने का लिया था फैसला

Mon, 15 Nov 2021 11:03 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Mon, 15 Nov 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
nargis raj kapoor's relationship when nargis suddenly came to his bedroom actress decided to breakup
नरगिस, राज कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

हिन्दी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता राज कपूर और नरगिस दत्त का रिश्ता किसी से छुपा नहीं है। इन दोनों ने कई फिल्मों में साथ काम किया। दोनों को प्रशंसक ऑन-स्कीन साथ में देखना बहुत ही पसंद करते थे। जब नरगिस दत्त और राज कपूर साथ में काम कर रहे थे उस दौरान उन दोनों के बीच प्यार हो गया, हालांकि राज कपूर पहले से ही शादीशुदा थे। नरगिस दत्त राज कपूर से बेहद प्यार करती थीं। राज कपूर की नरगिस दत्त से पहली मुलाकात उनके घर पर हुई थी। दरअसल राज कपूर किसी सिलसिले में नरगिस दत्त की मां जद्दन बाई से मिलने गए थे।



नरगिस दत्त ने खोला गेट

जब राज कपूर नरगिस दत्त के घर पहुंचे तो उस वक्त सिंगर और कंपोजर जद्दन बाई घर पर नहीं थी, इसलिए नरगिस दत्त ने जाकर गेट खोला। नरगिस दत्त को पहली बार देखते ही राज कपूर उनको अपना दिल दे बैठें। इसी के बाद से दोनों के बीच जान-पहचान बढ़ी और दोनों ने साथ में काम करना शुरू किया। इन दोनों का रिश्ता काफी सालों तक चला। एक समय के बाद नरगिस दत्त को राज कपूर से काफी उम्मीदें होने लगी थीं।

nargis raj kapoor's relationship when nargis suddenly came to his bedroom actress decided to breakup
राज कपूर, कृष्णा कपूर - फोटो : Social media

अपनी पत्नी से राज कपूर करते थे प्यार

एक तरफ जहां नरगिस दत्त राज कपूर के साथ घर बसाने के सपने देख रही थीं तो वहीं राज कपूर अपनी पत्नी से बहुत ही प्यार करते थे। उनका कहना था कि नरगिस दत्त   उनकी फिल्मों की मां हैं और कृष्णा राज कपूर उनकी असल जिंदगी की मां। नरगिस दत्त के साथ राज कपूर ने छुट्टियों पर जाने तक का प्लान बनाया था। जहां नरगिस दत्त बेसब्री से राज कपूर का इंतजार कर रही थीं, लेकिन राज कपूर नहीं आए।

nargis raj kapoor's relationship when nargis suddenly came to his bedroom actress decided to breakup
नरगिस और राज कपूर - फोटो : Instagram

राज कपूर के रूम में पहुंच गई थीं नरगिस दत्त

नरगिस दत्त राज कपूर के न पहुंचने से काफी परेशान हो गईं और वह सीधा राज कपूर के घर पहुंच गईं। जब नरगिस दत्त राज कपूर के घर पहुंची तो घर में रौनक थी। दरअसल उस वक्त राज कपूर के घर में पार्टी चल रही थी। हालांकि उस वक्त वहां नरगिस दत्त को  राज कपूर नहीं दिखाई दिए तो वह उन्हें ढूंढते हुए सीधा उनके बेडरूम में पहुंच गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन
nargis raj kapoor's relationship when nargis suddenly came to his bedroom actress decided to breakup
नरगिस और राज कपूर - फोटो : Instagram

नरगिस दत्त रूम का नजारा देखकर हुई थीं दुखीं

नरगिस दत्त ने राज कपूर के बेडरूम का दरवाजा नहीं खटखटाया और वो वैसे ही अंदर जा पहुंचीं। जब वो अंदर गईं तो उन्होंने देखा कि राज कपूर अपनी पत्नी के गले में हार पहना रहे हैं। जब नरगिस दत्त ने राज कपूर को उनकी पत्नी के साथ समय बिताते हुए देखा तो वो चुपचाप से वहां से चली गईं। उस दिन नरगिस दत्त को ये एहसास हुआ कि राज कपूर और उनके रिश्ते का कुछ नहीं हो सकता।

विज्ञापन
nargis raj kapoor's relationship when nargis suddenly came to his bedroom actress decided to breakup
नरगिस, राज कपूर और सुनील दत्त - फोटो : Instagram

राज कपूर से रिश्ता तोड़ने का लिया फैसला

नरगिस दत्त ने उस दिन अपनी जिंदगी से जुड़ा बहुत बड़ा फैसला ले लिया कि अब वह राज कपूर से अपने सारे रिश्ते तोड़ देंगी। उस दिन के बाद नरगिस राज कपूर से पहले की तरह कभी नहीं मिलीं। राज कपूर से अलग होने के बाद नरगिस की जिंदगी में सुनील दत्त ने एंट्री मारी। इसके बाद नरगिस ने सुनील दत्त हमेशा के लिए एक-दूसरे के हमसफर बनें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed