सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Naseeruddin Shah: पिता के खिलाफ जाकर एक्टर बने नसीर, स्पर्श से इश्किया तक में मनवाया एक्टिंग का लोहा

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Thu, 20 Jul 2023 09:58 AM IST
विज्ञापन
Naseeruddin Shah Birthday know unknown facts about actor life and career
नसीरुद्दीन शाह - फोटो : amar ujala

अपने दमदार अभिनय से दर्शकों के दिल में खास जगह बनाने वाले बॉलीवुड एक्टर नसीरुद्दीन शाह आज अपना 73वां जन्मदिन मना रहे हैं। एक नवाब परिवार से आने वाले नसीरुद्दीन शाह का जन्म 20 जुलाई साल 1950 में हुआ था। उनके पिता नहीं चाहते थे कि नसीर फिल्मों में काम करें। ऐसे में अपने पिता के खिलाफ जाकर उन्होंने अभिनय की दुनिया को चुना। नसीरुद्दीन शाह का थियेटर से लेकर फिल्मों तक का सफर लाजवाब रहा है। उम्र के इस पड़ाव में भी नसीर ने अपने अभिनय की चमक फीकी नहीं दी है। समय के साथ-साथ उनका अभिनय निखरता चला गया। आज उनके जन्मदिन के मौके पर बात करेंगे उनके द्वारा निभाए गए दमदार किरदारों के बारे में। तो चलिए शुरू करते हैं...

Trending Videos
Naseeruddin Shah Birthday know unknown facts about actor life and career
स्पर्श - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

किरदार : अनिरुद्ध परमार
फिल्म : स्पर्श (1979)

सईं परांजपे के निर्देशन में बनी इस फिल्म में नसीरुद्दीन शाह ने दमदार अभिनय किया है। इसमें उनके साथ शबाना आजमी भी नजर आईं। इन दोनों ने इस फिल्म में अंधों के किरदार निभाए हैं। फिल्म के नाम के हिसाब से यह अंधे लोग सिर्फ एक दूसरे के स्पर्श से ही प्यार कर बैठते हैं। कुछ कारणों की वजह से यह फिल्म भले ही लगभग चार साल बाद रिलीज हुई हो लेकिन फिर भी इस फिल्म के लिए नसीरुद्दीन शाह को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इसके अलावा सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के फिल्मफेयर पुरस्कार के लिए उन्हें नामांकन भी मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन
Naseeruddin Shah Birthday know unknown facts about actor life and career
आक्रोश - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म : आक्रोश (1980)
किरदार : भास्कर कुलकर्णी

इस फिल्म में नसीरुद्दीन शाह वकील के किरदार में खूब जमे। फिल्म में शानदार अभिनय के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के फिल्मफेयर पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। गोविंद निहलानी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में नसीरुद्दीन शाह, ओम पुरी, अमरीश पुरी और स्मिता पाटिल ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं।

Naseeruddin Shah Birthday know unknown facts about actor life and career
चक्र - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म : चक्र (1981)
किरदार : लुक्का

इस फिल्म में भी नसीर के किरदार ने खूब वाहवाही लूटी। फिल्म में वह एक दलाल और उठाईगिरा लुक्का के किरदार में नजर आए। बेशक उसका धंधा गंदा है लेकिन लुक्का का दिल बहुत साफ होता है। इस फिल्म में भी नसीरुद्दीन ने बेहतरीन अभिनय कर दिखाया है। इसके लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के फिल्मफेयर पुरस्कार से नवाजा गया।

विज्ञापन
Naseeruddin Shah Birthday know unknown facts about actor life and career
सरफरोश - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म : सरफरोश (1999)
किरदार : गुलफाम हसन

इस फिल्म में विलेन बनकर नसीरुद्दीन ने अपने अभिनय का लोहा मनवाया। फिल्म की शुरुआत में वह अपने आप को एक पाकिस्तानी गजल गायक गुलफाम हसन के रूप में पेश करते हैं। जबकि, बाद में वह एक पाकिस्तानी आतंकवादी बन कर सामने आते हैं। फिल्म में नसीरुद्दीन के अलावा आमिर खान, सोनाली बेंद्रे, मुकेश ऋषि, गोविंद नामदेव और प्रदीप रावत मुख्य भूमिकाओं में हैं। इस फिल्म में भी शानदार अभिनय के लिए नसीरुद्दीन को सर्वश्रेष्ठ खलनायक के फिल्मफेयर पुरस्कार के लिए नामित किया गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed