सिनेमा के दो दिग्गज कलाकार पिछले दो दिनों में इस दुनिया को छोड़कर जा हैं। इरफान खान और ऋषि कपूर का यूं चले जाना किसी बड़े सदमे से कम नहीं है। इस बीच गुरुवार को ऋषि कपूर के निधन के बाद अचानक ये खबर आई कि अभिनेता नसीरुद्दीन शाह की तबीयत बहुत खराब है और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुछ जगहों पर तो उनके निधन की अफवाह उड़ दी गई। अब अभिनेता ने खुद सामने आकर इसकी सच्चाई बताई है।
अस्पताल में भर्ती होने की खबर के बीच सामने आए नसीरुद्दीन शाह, बोले- घर पर लॉकडाउन का पालन कर रहा हूं
पीटीआई के मुताबिक, नसीरुद्दीन शाह ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह ठीक हैं और घर पर हैं। एक फेसबुक पोस्ट में शाह ने लोगों को उनकी चिंता के लिए धन्यवाद दिया और उन्हें अपने स्वास्थ्य के बारे में आश्वस्त किया। उन्होंने कहा, 'मैं मेरे स्वास्थ्य को लेकर चिंता करने वाले सभी लोगों को धन्यवाद देता हूं और उन्हें आश्वस्त करता हूं कि मैं ठीक हूं। मैं घर पर हूं और लॉकडाउन का पालन कर रहा हूं। कृपया किसी भी अफवाहों पर विश्वास न करें।'
ऐसी अफवाहों के बीच के नसीरुद्दीन शाह के बेटे विवान शाह ने लिखा, 'सब ठीक है। बाबा एकदम ठीक हैं। उनके स्वास्थ्य को लेकर की जा रही हैं बातें गलत हैं, अफवाह हैं। उन्होंने इरफान और चिंटू जी के लिए प्रार्थना की है। वो दोनों को बहुत याद कर रहे हैं। उन्होंने दोनों परिवारों के लिए अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। हम सभी दिल से दोनों के लिए दुखी हैं। उनके जाने से महान क्षति हुई है।'
All well everyone! Baba's just fine. All the rumours about his health are fake. He's keeping well 🙏Praying for Irfan Bhai and Chintu ji. Missing them a lot. Deepest condolences to their families. Our hearts go out to all of them. It's a devastating loss for all of us 😔🙏
इससे पहले अमर उजाला से नसीरुद्दीन शाह के एक करीबी ने बातचीत में बताया कि, 'नसीर साहब अपने घर में हैं और एक दम खैरियत में हैं। वहीं वो भी इन खबरों से थोड़ा परेशान और सकते में हैं।'
ऋषि कपूर के निधन की खबर के साथ ही सोशल मीडिया पर कुछ ऐसे भी पोस्ट दिखने लगे थे, जिनमें नसीरुद्दीन की खराब तबीयत की बात कही जा रही थी। वहीं कुछ पोस्ट में नसीरुद्दीन को आईसीयू में भर्ती बताया जा रहा था तो किसी पोस्ट में निधन तक का जिक्र किया गया था। हालांकि ये सभी खबरें पूरी तरह से फर्जी हैं।
ऋषि कपूर से 47 साल पुरानी थी जावेद अख्तर की दोस्ती, पहली मुलाकात का किस्सा यादकर हुए इमोशनल
