फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Usha Jadhav: नेशनल अवॉर्ड विनर उषा जाधव का इंटरनेशनल धमाका, बतौर निर्माता इस प्रोजेक्ट में मिला बड़ा मौका

Tue, 07 Nov 2023 01:01 PM IST
यशी पाल अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: यशी पाल Updated Tue, 07 Nov 2023 01:01 PM IST
विज्ञापन
national film award winner usha Jadhav scores big as her film gets selected in La Residencia Navarra
ला रेजीडेंशिया नवारा कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

स्पेन में संपन्न हुए दूसरे ला रेजीडेंशिया नवारा कार्यक्रम में भारत की तरफ से राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार विजेता उषा जाधव की मौजूदगी ने हिंदी फिल्म जगत को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर एक नई ख्याति दिला दी है। उषा जाधव की बतौर निर्माता नई फिल्म ‘मेड इन 1999’ उन पांच अंतर्राष्ट्रीय फिल्मों में शामिल है जिसका इस कार्यक्रम में चयन हुआ। इस फिल्म के निर्देशक अलेखांद्रो कोर्टेस हैं। स्पेन के शहर यूगुई में हुए इस कार्यक्रम के पहले चरण में पॉला ऑर्टिज, जैओन कैम्बोर्डा, अल्वारो गागो, लॉरा फैरेस जैसे दिग्गज फिल्मकारों ने इस कार्यक्रम में शामिल हुए फिल्म निर्माताओं और निर्देशकों का मार्गदर्शन किया।

national film award winner usha Jadhav scores big as her film gets selected in La Residencia Navarra
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

ला रेजीडेंशिया नवारा (एलआरएन) एक फिल्म विकास कार्यक्रम है, जिसकी शुरुआत पिछले साल ही हुई है। इस कार्यक्रम के तहत सिनेमा को आगे बढ़ाने की कोशिश करने वाली फिल्मों का दर्जनों आवेदनों के बीच से चयन किया जाता है और फिर इनके निर्माता निर्देशकों को वे सारी सहूलियतें मुहैया कराई जाती हैं तो एक फिल्म को अंतर्राष्ट्रीय मानकों के अनुसार जरूरी हैं। एलआरएन का दूसरा संस्करण गुरुवार से शुरू हुआ और इसके पहले चरण का समापन रविवार को हुआ। इस कार्यक्रम के अभी दो चरण और होने हैं।

national film award winner usha Jadhav scores big as her film gets selected in La Residencia Navarra
उषा जाधव - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

क्विंटो रीयल होटल की खूबसूरत हरियाली के बीच हुए इस कार्यक्रम में जिन पांच फिल्मों के लेखक, निर्देशक और निर्माता शामिल हुए, उसमें फिल्म ‘मेड इन 1999’ की टीम भी शामिल थी। फिल्म की निर्माता उषा जाधव हैं। मैड्रिड से फोन पर ‘अमर उजाला’ से बात करते हुए उषा जाधव की आवाज में इस कामयाबी की खनक साफ महसूस होती है। वह बताती हैं, ‘स्पेन में रहते हुए मैंने यहां के सिनेमा और यहां सिनेमा निर्माण के तौर तरीकों को करीब से समझा है। ये फिल्म हमने बहुत मेहनत से लिखी और तैयार की है। इस रेजीडेंसी कार्यक्रम में चयनित होना हमारी पूरी टीम के लिए बहुत उत्साहजनक रहा।’

विज्ञापन
विज्ञापन
national film award winner usha Jadhav scores big as her film gets selected in La Residencia Navarra
उषा जाधव - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म ‘मेड इन 1999’ के बारे में तो उषा ज्यादा खुलासा नहीं करती हैं क्योंकि अभी फिल्म निर्माण की शुरुआती अवस्था में है लेकिन फिल्म की पटकथा का एक अंतर्राष्ट्रीय प्रोजेक्ट में शामिल होना भी कम नही हैं, ये बात उषा भी मानती हैं। इन दिनों स्पेन और यूरोप के अन्य देशों में बनी फिल्मों का ओटीटी पर खूब बोलबाला है। भारत में भी हॉलीवुड के बाद स्पैनिश फिल्में ही सबसे ज्यादा देखी जाती हैं। इस बारे में बात चलने पर उषा कहती हैं, ‘स्पेन बहुत ही खूबसूरत देश है। यहां का प्राकृतिक वातावरण मन मोह लेता है और यहां फिल्म बनाने के लिए न सिर्फ सारी सहूलियतें मौजूद हैं बल्कि फिल्म बनाने के लिए सार्वजनिक कोष से धन की उपलब्धता भी सुगम है बशर्ते आप इसके मानदंडों को पूरा करते हों और आपके पास फिल्म बनाने का पर्याप्त अनुभव हो।’

विज्ञापन
national film award winner usha Jadhav scores big as her film gets selected in La Residencia Navarra
उषा जाधव - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

एआरएन 2 में शामिल होने के अपने अनुभवों के बारे में उषा का कहना है कि ये कार्यक्रम फिल्म निर्माताओं और निर्देशकों को अपनी पटकथा को तराशने, फिल्मों मे पैसा लगाने वालों के लिए फिल्म का प्रभावी प्रस्ताव बनाने और उसके बाद के चरणों के लिए बहुत ही मददगार कार्यक्रम है। उषा बताती हैं, ‘एलआरएन 2 में हमारी फिल्म का चयन होने से ही ये साफ हो गया है कि अब हमें इसके लिए ज्यादा परेशानी नहीं होगी। यहां फिल्म बनाना रचनात्मक और वित्तीय दोनों दृष्टिकोण से हमेशा विन-विन का मौका होता है।’

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed