फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sara Ali Khan: डिजाइनर कपड़ों का शौक नहीं रखतीं सारा, बोलीं- कलाकार का मतलब ये नहीं कि नॉर्मल होना छोड़ दे

Tue, 07 Nov 2023 12:54 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Tue, 07 Nov 2023 12:54 PM IST
विज्ञापन
Sara Ali Khan reveals why she does not prefer designer clothes bags and shoes in Koffee with Karan season 8
सारा अली खान - फोटो : सोशल मीडिया

करण जौहर इन दिनों अपने शो कॉफी विद करण 3 को लेकर काफी चर्चा में चल रहे हैं। इन दिनों सारा अली खान और अनन्या पांडे बतौर गेस्ट इस शो में पहुंचे हैं। रणवीर सिंह-दीपिका पादुकोण और सनी देओल-बॉबी देओल के बाद, सारा अली खान और अनन्या पांडे शो में एक दूसरे की पर्सनल लाइफ के कई दिलचस्प खुलासे करती नजर आ रही हैं। अब हाल ही में, शो के दौरान सारा ने बताया है कि उन्हें डिजाइनर कपड़ों और बैग्स का शौक नहीं है। तो चलिए जानते हैं कि सारा ने और क्या खुलासे किए हैं।

Sara Ali Khan reveals why she does not prefer designer clothes bags and shoes in Koffee with Karan season 8
सारा अली खान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सारा अली खान ने शो में खुलासा किया कि वह कपड़े, बैग्स और जूते पहनने का शौक नहीं रखती हैं। सारा ने कहा, 'ऐसा नहीं है कि मेरे पास डिजाइनर बैग और जूते नहीं हैं। मैं डिजाइनर कपड़े पहनने में विश्वास नहीं करती क्योंकि मैं बिना ब्रांड वाले कपड़ों में ज्यादा अच्छी लगती हूं। मुझे लगता है कि मुझमें इससे आगे बढ़ाने का आत्मविश्वास है। डिजाइनर कपड़ों से आप के अंदर आत्मविश्वास नहीं पैदा हो सकता है।'

Defense Forces Movies: अमिताभ के नाती समेत ये सारे हीरो बने फौजी, तेजी से बन रही हैं ये सैन्य फिल्में

Sara Ali Khan reveals why she does not prefer designer clothes bags and shoes in Koffee with Karan season 8
सारा अली खान - फोटो : Instagram

उन्होंने आगे कहा, "मुझे इस बात का ध्यान रखना होता कि मैं आलसी के रूप में सामने न आऊं। मैं कैमरे के सामने अव्यवस्थित रूप में न आऊं। इसलिए शायद मुझे अपने बालों में तेल लगाने की जरूरत नहीं है, लेकिन मुझे नहीं लगता मैं कभी भी कहूंगी कि ओह, मुझे ब्लो ड्राई की जरूरत है। मैं एयरपोर्ट जा रहा हूं। मुझे यह मजाक लगता है और मैं इसके लिए माफी भी नहीं मांगूंगी।''

Defense Forces Movies: अमिताभ के नाती समेत ये सारे हीरो बने फौजी, तेजी से बन रही हैं ये सैन्य फिल्में

विज्ञापन
विज्ञापन
Sara Ali Khan reveals why she does not prefer designer clothes bags and shoes in Koffee with Karan season 8
सारा अली खान - फोटो : सोशल मीडिया

सारा ने यह भी बताया कि एक एक्ट्रेस होने का मतलब यह नहीं है कि आप हर वक्त सजे-धजे नजर आए। आप भी नॉर्मल रह सकते हैं और हर चीज को एंजॉय कर सकते हैं। नॉर्मल कपड़े पहनकर उसका भी आनंद ले सकते हैं।

Priyanka Chopra: स्विट्जरलैंड में शिफॉन साड़ी पहन की शूटिंग, शुरुआती दिनों को याद कर बोलीं प्रियंका चोपड़ा

विज्ञापन
Sara Ali Khan reveals why she does not prefer designer clothes bags and shoes in Koffee with Karan season 8
सारा अली खान - फोटो : Instagram

वर्क फ्रंट की बात करें तो सारा के पास 'गैसलाइट', 'ए वतन मेरे वतन' और 'मेट्रो इन दिनों' सहित कई प्रोजेक्ट्स हैं। कुछ समय पहले सारा ने फिल्मकार होमी अदजानिया की फिल्म ‘मर्डर मुबारक’के लिए तैयारी शुरू कर दी थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed