फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोना काल की दूरियों ने नवाजुद्दीन और आलिया के बीच बढ़ाईं नजदीकियां, बच्चों को मिला ये नायाब तोहफा

Mon, 02 Aug 2021 12:09 PM IST
तान्या अरोड़ा अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: तान्या अरोड़ा Updated Mon, 02 Aug 2021 12:09 PM IST
विज्ञापन
Nawazuddin Siddiqui and Aaliya Siddiqui Spending quality time after sepretion controversy gave special gift to children
नवाजुद्दीन पत्नी संग पत्नी आलिया - फोटो : सोशल मीडिया

अपनी शादी को लेकर मचे बवाल के बाद अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी के करियर में एकाएक आई गिरावट के बाद उनकी निजी जिंदगी की कहानी भी किसी फिल्म की तरह हैप्पी एंडिंग की तरफ बढ़ चली है। लंबे समय तक अपनी पत्नी आलिया से खिंचे खिंचे रहे नवाज अब अपनी पत्नी की पसंद के हिसाब से चलने को तैयार हो गए हैं। इस मेल मिलाप का पहला तोहफा इन दोनों के बच्चों के मिलने जा रहा है और अब तक यहां वहां भटकते रहे दोनों के बच्चे अब दुबई के एक अंतर्राष्ट्रीय स्तर के स्कूल में पढ़ने जा रहे हैं।

Nawazuddin Siddiqui and Aaliya Siddiqui Spending quality time after sepretion controversy gave special gift to children
पत्नी आलिया के साथ नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : Social Media

जैसा कि अक्सर तमाम फिल्मी कहानियों में होता है, अभिनेता नवाजुद्दीन और उनकी पत्नी आलिया में प्रेम हुआ। शादी हुई। बच्चे भी हुए और फिर बीच में अभिनेता नवाजुद्दीन की आत्मकथा आ गई। नवाजुद्दीन ने अपनी इस किताब में जो कुछ लिखा वह तो प्रकाशित होने से रह गया लेकिन इस बीच उनके अपनी पत्नी से रिश्ते तल्ख हो गए। आलिया ने दुनिया भर की तोहमतें नवाजुद्दीन और उनके घरवालों पर लगाईं। मामला कोर्ट कचहरी तक पहुंचा। आलिया मुंबई छोड़ अपने मायके चली गईं। नवाजुद्दीन भी अपनी मां के पास उत्तर प्रदेश पहुंच गए।

Nawazuddin Siddiqui and Aaliya Siddiqui Spending quality time after sepretion controversy gave special gift to children
पत्नी आलिया के साथ नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : Social Media

कोरोना संक्रमण काल ने दुनिया को कितने भी दुख दिए हों,लेकिन नवाजुद्दीन और आलिया के बच्चों के लिए ये समय वरदान से कम नहीं रहा। महीनों तक घरों में कैद रहने के दौरान नवाजुद्दीन को दुनिया का असली रंग समझ आया। आलिया को भी समझ आया कि बीच चौराहे पर फूटी हांडी ने जमाने को तमाम मसाले दिए लेकिन खुद उनके दामन में दागों के सिवा कुछ नहीं आया। दोनों की दूरियों ने दिलों की राहों को करीब किया और अब दोनों फिर से एक हो चुके हैं। आलिया अब खुशी खुशी नवाजुद्दीन के साथ तस्वीरें खिंचवा रही हैं और जल्द ही पूरे परिवार के साथ ‘फॉरेन ट्रिप’ पर जाने वाली हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Nawazuddin Siddiqui and Aaliya Siddiqui Spending quality time after sepretion controversy gave special gift to children
नवाजुद्दीन सिद्दीकी, आलिया सिद्दीकी - फोटो : फाइल

नवाज और आलिया के बच्चे शोरा और यानी भी इस ‘फॉरेन ट्रिप’ पर दुबई जा रहे हैं। लेकिन, अब उनका बसेरा दुबई में ही होगा। माना जाता है कि यहां उनको स्कूली शिक्षा में तमाम तरह की दिक्कतें आ रही हैं और आलिया भी चाहती हैं कि दोनों ऐसी जगह पढ़ें जहां उनसे उनके अतीत या वर्तमान को लेकर सवाल कम हों और पढ़ाई अच्छे से हो। दोनों ऑनलाइन पढ़ाई से भी बुरी तरह ऊब चुके हैं और बच्चों के बीच रहकर मस्ती करने को तरस गए हैं।

विज्ञापन
Nawazuddin Siddiqui and Aaliya Siddiqui Spending quality time after sepretion controversy gave special gift to children
पत्नी आलिया के साथ नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : Social Media

आलिया ने अभी साल की शुरूआत में ही नवाजुद्दीन सिद्दीकी से तलाक लेने का अपना फैसला पलटा है। दोनों की शादी को एक दशक के करीब हो चुका है। तलाक के लिए अर्जी दायर करने के साथ ही आलिया ने इसके एवज में अपनी मांगों का एक लंबा चौड़ा पुलिंदा भी नवाजुद्दीन को अपने वकील की मार्फत भेजा था। तब नवाजुद्दीन ने इस पर कोई बात करने से इंकार कर दिया था और आलिया की तरफ से हुए तमाम तरह की बयानबाजी के बावजूद अपने रिश्तों पर चुप्पी ही साधे रखी थी। लेकिन, अब जब कहानी हैप्पी एंडिंग की तरफ बढ़ चली है तो बताते हैं कि नवाज भी अपनी जिम्मेदारियों के बारे में फिर से बातें करने लगे हैं और अपने बच्चों की खातिर दुबई जाने की तैयारियों में भी लग गए हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed