फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Gangs of Wasseypur: जब नवाज से गर्लफ्रेंड बोली- 'परमीसन लेना चाहिए न', अनुराग ने मूवी में डाल दी यह रियल घटना

Sun, 21 May 2023 12:50 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Sun, 21 May 2023 12:50 PM IST
विज्ञापन
Nawazuddin Siddiqui permission lena chahiye scene with Huma in Gangs of Wasseypur was inspired by his own life
नवाजुद्दीन सिद्दीकी, गैंग्स ऑफ वासेपुर - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने बॉलीवुड के एक से बढ़कर एक कई बेहतरीन हिट फिल्में दी हैं। इन्हीं में से एक है उनकी फिल्म गैंग्स ऑफ वासेपुर। जिसमें उन्होंने अपनी अदाकारी से कमाल कर दिया था। इस फिल्म के बाद नवाजुद्दीन की फैन फॉलोइंग में काफी इजाफा हुआ था।

Nawazuddin Siddiqui permission lena chahiye scene with Huma in Gangs of Wasseypur was inspired by his own life
नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

गैंग्स ऑफ वासेपुर का 'परमिशन लेनी चाहिए' वाला सीन काफी सुर्खियों में रहा था। सोशल मीडिया पर इस सीन को यूजर्स ने जमकर शेयर किया और खूब मजे लिए थे। इस सीन में नवाजुद्दीन सिद्दीकी और हुमा कुरैशी नजर आए थे। एक इंटरव्यू के दौरान नवाज ने बताया कि ये घटना उनकी रियल लाइफ में हुई थी। जब उन्होंने इस बारे में निर्देशक अनुराग कश्यप को बताया तो उन्होंने इसे फिल्म में ले लिया।

Nawazuddin Siddiqui permission lena chahiye scene with Huma in Gangs of Wasseypur was inspired by his own life
नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : सोशल मीडिया

मीडिया को दिए इंटरव्यू के दौरान नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने कहा है कि उनकी एक गर्लफ्रेंड थी। जिसने उनसे कहा था कि उन्हें छूने से पहले उनकी परमिशन लेनी चाहिए। इस घटना को अनुराग कश्यप की गैंग्स ऑफ वासेपुर में लिया गया, जिसे लोगों ने काफी पसंद भी किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Nawazuddin Siddiqui permission lena chahiye scene with Huma in Gangs of Wasseypur was inspired by his own life
नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

नवाज़ुद्दीन ने बताया कि मेरी एक गर्लफ्रेंड थी, मैंने उससे पूछा कि क्या हम एक पार्क में जा सकते हैं, चारों ओर देखा और यह काफी खाली था, इसलिए मैंने अपना हाथ उसके हाथ पर रख दिया। उसने मुझसे पूछा, 'ये क्या है (यह क्या है)?' मैंने कहा , 'कुछ नहीं, हाथ है'। उसने कहा कि यह इल्लीगल है। जैसे ही उसने 'इल्लीगल' शब्द का इस्तेमाल किया, तो मेरे दिमाग में केवल पुलिस और कोर्ट कचहरी मेरे दिमाग में घूमने लगे। मामलों के बारे में सोच सकती थी, और मुझे लगा कि मेरे पास बहुत बड़ी गलती की है।

यह भी पढ़ें: अनुराधा पौडवाल ने अरिजीत सिंह के रीमेक सॉन्ग पर दिए अपने बयान पर पेश की सफाई, कही यह बड़ी बात

विज्ञापन
Nawazuddin Siddiqui permission lena chahiye scene with Huma in Gangs of Wasseypur was inspired by his own life
नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

बता दें कि गैंग्स ऑफ वासेपुर में नवाजुद्दीन ने गैंगस्टर सरदार खान के बेटे फैसल खान की भूमिका निभाई थी। 2012 में आई इस फिल्म में उनके साथ हुमा कुरैशी भी नजर आई थीं।

यह भी पढ़ें: पर्दे पर लौट रहा गोलमाल 5 का धमाल! जल्द शुरू होने वाली है शूटिंग, श्रेयस तलपड़े ने दिया बड़ा हिंट

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed