फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इंडियन आइडल के मंच पर पति ऋषि कपूर को याद करके भावुक हो गईं नीतू, राकेश रोशन और जितेंद्र ने 'चिंटू' के लिए भेजा खास वीडियो

Fri, 26 Mar 2021 02:14 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Fri, 26 Mar 2021 02:14 PM IST
विज्ञापन
Neetu kapoor got emotional on Indian Idol 12 as Rakesh Roshan and Jitendra remembers Rishi kapoor
नीतू कपूर, ऋषि कपूर - फोटो : sony tv Instagram

साल 2020 मनोरंजन जगत के लिए काफी बुरा साबित हुआ था। इस साल बॉलीवुड के कई मशहूर सितारों ने दुनिया को अलविदा कहा था जिसमें ऋषि कपूर का नाम भी शामिल है। ऋषि कपूर आज भले ही इस दुनिया में ना हो, लेकिन फैंस उन्हें भूले नहीं हैं।हाल ही में टीवी के मशहूर सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल में भी ऋषि कपूर को याद किया गया। उन्हें एक एपिसोड में खास श्रद्धाजंलि दी जाएगी। इसमें अभिनेत्री नीतू कपूर भी शामिल होंगी।

Neetu kapoor got emotional on Indian Idol 12 as Rakesh Roshan and Jitendra remembers Rishi kapoor
नीतू कपूर - फोटो : Sony Tv Instagram

हाल ही में इसका प्रोमो वीडियो रिलीड हुआ है जिसमें नीतू ऋषि के गानों को जमकर इंजॉय करती नजर आईं। नीतू कपूर ने इस दौरान सबसे साथ कुछ खास यादें भी साझा कीं। शो में जितेंद्र और राकेश रोशन द्वारा भेजा गया एक खास वीडियो भी चलाया जाएगा जिसमें वो ऋषि कपूर के बारे में बात करेंगे।

Neetu kapoor got emotional on Indian Idol 12 as Rakesh Roshan and Jitendra remembers Rishi kapoor
ऋषि कपूर, नीतू कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

खबरों की मानें तो इस वीडियो के चलाए जाने के दौरान नीतू कपूर काफी भावुक हो गईं और उन्हें देखकर सेट पर सबकी आंखें नम हो गईं। जितेंद्र ने ऋषि कपूर के बारे में बात करते हुए कहा कि, 'मैं शब्दों में बयां नहीं कर सकता कि मैं ऋषि को कितना याद करता हूं। वो हमेशा मेरे लिए चिंटू ही रहेगा। मैं नीतू जी को सलाम करता हूं कि वो हमेशा ऋषि की अच्छी साथी बनी रहीं और हर सुख-दुख में उनके साथ खड़ी रहीं'।

विज्ञापन
विज्ञापन
Neetu kapoor got emotional on Indian Idol 12 as Rakesh Roshan and Jitendra remembers Rishi kapoor
नीतू कपूर, ऋषि कपूर - फोटो : Instagram

इस वीडियो को देखने के बाद नीतू अपने आंसू नहीं रोक पाईं। उन्होंने कहा कि, 'मैं आज ऋषि और अपनी प्रेम कहानी सेलिब्रेट करना चाहती थी लेकिन उनके दोस्तों के प्यार और इस वीडियो को देखने के बाद मैं सिर्फ इतना कह सकती हूं कि मैं बहुत भावुक हूं। इसके साथ ही नीतू कपूर अपने और ऋषि कपूर के गाने 'खुल्लम खुल्ला प्यार करेंगे'और 'एक मैं और एक तू' गाने पर डांस करते भी नजर आईं।

विज्ञापन
Neetu kapoor got emotional on Indian Idol 12 as Rakesh Roshan and Jitendra remembers Rishi kapoor
नीतू कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम

नीतू कपूर ने ये भी बताया कि क्यों ऋषि के जाने के बाद उन्होंने काम पर वापस आने का फैसला किया। नीतू ने कहा कि, 'ऋषि के जाने के बाद मैं टूट गई थी और अकेला महसूस कर रही थी, लेकिन फिर मैंने बहुत हिम्मत करते काम पर वापसी का मन बनाया क्योंकि मैं खुद को व्यस्त रखना चाहती थी'। बता दें कि नीतू बहुत जल्द फिल्म 'जुग जुग जियो' में भी नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ अनिल कपूर और वरुण धवन भी अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed